
शहर का कचरा डाल रहे शहर में, कॉलोनी वासियों का जीना हुआ दुश्वार
टोंक. नगर परिषद की लापरवाही का दंश लोगों को भोगना पड़ रहा है। शहर के अशोक विहार व खोजा बावड़ी कॉलोनी के निवासियों को शहर से इकठ्ठा किए जा रहे कचरे की दुर्गध से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। इससे स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। जिसका कारण शहर की सफाई के बाद डङ्क्षम्पग यार्ड की जगह कचरा नगर परिषद के अग्निशमन केन्द्र में खाली किया जा रहा है। यहां पर आवासीय बस्ती होने से सैकड़ों लोग इससे प्रभावित हो रहे है। लोगों ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जिला कलक्टर को शिकायत सौंपी है।
ये है समस्या: शिकायत में लोगों ने बताया कि नगर परिषद के सफाईकर्मी व कर्मचारी शहर से बदबूदार व बीमारी युक्त कचरा, मृत जानवर व अन्य अपशिष्ट प्रदार्थों को एकत्रित करके लाते हैं और अग्निशमन केन्द्र में डाल रहे है। यहां .से तीन चार दिन के बाद कचरे को ट्रक से चराई में बनाए गए डङ्क्षम्पग यार्ड में डाला जा रहा है।
जबकि इस कचरे को सीधे ही प्रतिदिन डङ्क्षम्पग यार्ड में डाला जाना है। लोगों ने शिकायत में बताया अग्निशमन केन्द्र से प्रतिदिन कचरा नहीं उठाने से कॉलोनीवासीयों को काफी परेशानी हो रही है। इस बारे में नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि कचरे को साफ कराया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
नगर परिषद अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
लोगों ने इसकी शिकायत कई बार सक्षम अधिकारी के समक्ष शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन उसके उपरांत भी कर्मचारियों की ओर से अग्निशमन केन्द्र में कचरा डाला जा रहा है। इससे प्रार्थीगण सहित अन्य कॉलोनीवासियों को आने-जाने वाले व्यक्तियों, स्कूल के विद्यार्थियों, आस-पास के कार्यालयों के कर्मचारियों को परेशानियों का हो रही है।
पाबंद किया जाए
लोगों ने जिला कलक्टर को शिकायत के माध्यम से मांग की है कि नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को पांबद कर अग्निशमन केन्द्र कचरा संग्रहण पर तुरन्त रोक लगाई जाए। इस दौरान हेमराज तेजमल, राजेश शकुन्तला , पूजा गोमे, गुलाब, बालू, संतरा, प्रकाश, नवीन, हजारीलाल, कालूराम, नन्दा आदि सहित अन्य लोग मोजूद थे।
Published on:
11 Oct 2023 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
