टोंक

ग्राम सेवा सहकारी समिति में 13 लाख का गबन, अध्यक्ष ने व्यवस्थापक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

ग्राम सेवा सहकारी समिति चौगाई के व्यवस्थापक के खिलाफ गबन किए जाने के मामले में समिति अध्यक्ष ने मामला दर्ज करवाया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति चौगाई अध्यक्ष लालाराम चौधरी ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि चौगाई जीएसएसएस व्यवस्थापक के पद पर 2011 से प्रहलाद चौपड़ा कार्यरत है।    

less than 1 minute read
Jul 22, 2023
ग्राम सेवा सहकारी समिति में 13 लाख का गबन, अध्यक्ष ने व्यवस्थापक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

पीपलू. ग्राम सेवा सहकारी समिति चौगाई के व्यवस्थापक के खिलाफ गबन किए जाने के मामले में गुरुवार को समिति अध्यक्ष ने मामला दर्ज करवाया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति चौगाई अध्यक्ष लालाराम चौधरी ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि चौगाई जीएसएसएस व्यवस्थापक के पद पर 2011 से प्रहलाद चौपड़ा कार्यरत है।


ग्राम सेवा सहकारी समिति की वर्ष 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्थापक द्वारा खाद विक्रय की राशि 13 लाख 14 हजार 3 रुपए का गबन पाया गया है। साथ ही समिति व्यवस्थापक प्रहलाद चौपड़ा द्वारा 5 वर्षों से कोई आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है।

साथ ही गत 5 वर्षों की ऑडिट में भी मिलीभगत कर साक्ष्यों को छिपाकर गबन किया जा रहा है। व्यवस्थापक द्वारा सहकारी समिति की राशि को समिति के खाते में जमा कराने के बजाए अपने निजी उपयोग में लिया जा रहा है। साथ ही व्यवस्थापक को कई बार इसका तकाजा किया तो वह अमर्यादित भाषा बोलता है।

इसके संबंध में दी सैन्ट्रल कॉऑपरेटिव बैंक लि. टोंक प्रबंध निदेशक, ऋण पर्यवेक्षक, शाखा प्रबंधक पीपलू को भी अवगत करवाया गया। ऐसे में दी सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. ने व्यवस्थापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के निर्देश दिए है। रिपोर्ट दर्ज कराने में अध्यक्ष लालाराम चौधरी के साथ उपाध्यक्ष हेमराज चौधरी व संचालक मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच सहायक उपनिरीक्षण जगमोहनङ्क्षसह को सौंपी है।

कलक्टर को भी की जा चुकी शिकायत
अध्यक्ष लालाराम चौधरी ने बताया कि इसको लेकर जिला कलेक्टर को भी अवगत करवाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

Published on:
22 Jul 2023 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर