
पचेवर के सेलसागर में घटनास्थल पर पंचनामा तैयार करती पुलिस।
पचेवर. थाना क्षेत्र के सेलसागर गांव में इंजन चलाते समय पैर फिसलने से एक जने की कुएं में गिरने से मौत हो गई। थानाप्रभारी शिवराज चौधरी ने बताया कि जगदीश (30) वर्ष पुत्र रामनारायण जाट निवासी सेलसागर खेत पर बने कुएं पर इंजन चलाते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक के काका कल्याण ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि जगदीश रोजाना की तरह कुएं पर इंजन चलाने व पशुओं के लिए पानी की खेळ भरने गया था। जहां इंजन चलाते समय पैर फिसलन से वह कुएं में गिर गया।
मौके पर पहुंची पुलिस व सरपंच घनश्याम गुर्जर ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया। मृतक बड़ी पुत्री आशिका (4) व पुत्र महिपाल (2) वर्ष है। पत्नी भूरी देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विषाक्त पदार्थ के सेवन से बिगड़ी तबीयत
पचेवर. थाना क्षेत्र के सेलसागर गांव के खेतों में विलायती बबूलों के कोयले निकालने का कार्य करने वाले एक जने की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से तबीयत बिगड़ गई, जिसे चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कालू पुत्र आलोक नाथ निवासी गैरोली ने सेलसागर गांव में कोयले निकालने का कार्य करता था। जहां पर पति-पत्नी में आपसी कहासुनी में कालू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩ़े पर परिजन उसे मालपुरा पीएचसी पर ले गए। जहां से चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया।
चूल्हा जलाते समय किशोरी झुलसी
मोर (टोडारायसिंह.). पंवालिया में मंगलवार देर शाम चूल्हा जलाते समय झुलसी किशोरी को मालपुरा से जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि झुलसी किशोरी पंवालिया निवासी कविता (14) पुत्री बेजनाथ जाट है। वह मंगलवार रात चूल्हा जलाने के लिए पीपी से करोसिन डाल रही थी। इस बीच कपड़ों के आग पकड़ लेने से कविता झुलस गई। उसके शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों व पड़ोसियों ने गीले कपड़े डालकर आग बुझाई।
सर्पदंश से झालरा उप सरपंच की मौत
बनेठा. झालरा निवासी एक किसान की सर्प दंश से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक गांव का उपसरपंच राजाराम मीणा है। वह गत दिनों खेत पर रंजका काट रहा था। इस बीच सर्पदंश से अचेत हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए कोटा स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जिसकी बाद में मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि मृतक राजाराम मीणा वर्तमान में झालरा ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद था।
Published on:
09 Jun 2018 02:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
