1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी संदेश यात्रा के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की150वीं जयन्ती पर तीन दिवसीय समारोह का हुआ आगाज

150th birth anniversary of Mahatma Gandhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में टोंक में रविवार को तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

2 min read
Google source verification
गांधी संदेश यात्रा के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की150वीं जयन्ती पर तीन दिवसीय समारोह का हुआ आगाज

गांधी संदेश यात्रा के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की150वीं जयन्ती पर तीन दिवसीय समारोह का हुआ आगाज

टोंक. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में टोंक में रविवार को तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान गांधी संदेश यात्रा के आयेाजन के साथ सूचना केन्द्र में ‘मोहन से महात्मा’ प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने 150 इयर्स ऑफ सेलिब्रेटिंग द महात्मा गांधी के लोगो की आकृति बनाई। गांधी संदेश यात्रा नेहरू पार्क से रवाना हुई, जो बड़ा कुआं, घण्टाघर होते हुए सूचना केन्द्र पहुंची।

read more:बिना ड्राइवर दौड़ा ट्रैक्टर मकान से टकराया, तेज धमाके से हिली दीवारें, दहशत में आया परिवार

इस यात्रा में विद्यार्थी, स्काउट-गाइड, एनसीसी, युवा, आमजन, जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। विद्यार्थियों ने शहर को गांधी के संदेशों से गुंजायमान कर दिया। यात्रा में शामिल विद्याार्थियों ने नारों के साथ, बैनर व तख्तियों के माध्यम से गांधी के विचारों और उपदेशों का संदेश दिया।

read more:चोरों ने दो अलग-अलग जगह वारदात को दिया अंजाम, नकदी, जेवरात सहित चुरा ले गए बाइक

यात्रा को जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, निवाई विधायक प्रशान्त बैरवा,जिला कलक्टर के.के.शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार एवं राज्य सरकार की ओर से मनोनीत महात्मा गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक अनुराग गौतम एवं सह संयोजक सुनील बंसल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

read more:इस शहर ने Mahatma Gandhi को दिया खास तोहफा, Plastic Waste से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा चरखा

सूचना केन्द्र के बाहर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने महिला पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान के निर्देशन में रंगोली बनाई। जिला कलक्टर ने गांधी के आदर्श एवं सिद्धान्तों को अपनाने की सभी को शपथ दिलाई। इसके बाद शहीदों की वीरांगना इन्द्रा देवी पत्नी मोतीलाल मीणा निवासी पोल्याडा देवली,देव कुमारी पत्नी सोहन लाल वर्मा निवासी देवली, राधा देवी पत्नी रामराज शर्मा निवासी ढिकोलिया एवं शोभा देवी पत्नी रतन लाल निवासी टोंक ने गांधी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुरुआत की।

इसके बाद वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही गांधी दर्शन से सम्बन्धित साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी जगदीष आर्य, सीडीईओ शिवराम सिंह यादव, कोषाधिकारी रामावतार शर्मा, नगर परिषद आयुक्त पूजा मीणा सीडीपीओ ओम प्रकाश सैनी, शारीरिक शिक्षक अनिल गुप्ता, चित्रकार अजय शर्मा, कवि प्रदीप पंवार, दिनेश शर्मा, विकास विजयवर्गीय, जावेद इकबाल आदि मौजूद थे। जयन्ती पर सोमवार सुबह 11 बजे ‘गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है’ विषय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम में निबन्ध प्रतियोगिता होगी।

Story Loader