
मादक पदार्थ रखने व बेचने के आरोप में पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार
टोडारायसिंह. पुलिस कार्रवाई में शहर में मादक पदार्थों से जुड़े लोगों की धरपकड़ के बीच शुक्रवार को पिता-पुत्र समेत खरीद-फरोख्त करने आए चार जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। एएसआई करणसिंह ने बताया कि शहर में मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर पिछले दिनो से आ रही शिकायतों के बीच पुलिस ने शुक्रवार को शहर के वार्ड 12 स्थित संदिग्ध गलियों में धरपकड़ की कार्रवाई की। जहां मादक पदार्थों का अवैध कारोबार में लिप्त घनश्याम व उसके पुत्र दीपक विजय को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
इधर, कुछ देर बाद शहर में स्मैक खरीदने आए बघेरा निवासी आशीष पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, धनराज पुत्र श्योजी माली को भी पुलिस ने मौहल्लेवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंच शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। जहां चारो को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
नशे के खिलाफ महिलाओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
टोडारायसिंह. पुलिस की अनदेखी के बीच शहर स्थित ओसवालो की गली में चल रहे नशे के व्यापार से आहत मोहल्लेवासी कार्रवाई को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा। उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन में बताया कि वार्ड 12 स्थित ओसवालो की गली में नशे का अवैध व्यापार चल रहा है।
ऐसे में नशे के अवैध व्यापार सें जुड़े लोगों को दिन-रात आना-जाना रहता है, गत दिनों पुलिस कार्रवाई में एक जना पकड़ा गया था। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्षद एम. इस्लाम, हनुमान सिंहल, सुरेन्द्र कनोई, मनोज, भागचंद, प्रदीप, रामलाल धाकड़, रतनलाल समेत अन्य महिला व पुरुष मौजूद थे।
Published on:
10 Jul 2021 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
