
टोंक के ताल कटोरा क्षेत्र में सम्मानित हुए आलिम।
टोंक. अंजुमने नौजवान कमेटी की ओर से शहर की 71 प्रतिभाओं को शनिवार रात ताल कटोरा में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मौलाना मोहम्मद सईद अहमद की अध्यक्षता तथा मौलवी मोहम्मद उमर नदवी, मुफ्ती खिजर व मुफ्ती आदिल की मौजूदगी में हुआ।
पार्षद शकील मियां ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के 48 हाफिज, 4 कारी, 8 कारीया, 9 आलिम तथा 10 आलिमा की दस्तारबंदी की गई। उन्हें प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मौलाना मोहम्मद सईद ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ता जा रहा है।
वो दिन दूर नहीं जब पहले की तरह इल्म के मामले में टोंक की पहचान और दूर तक होगी। हर घर में दीनी तालिम बढ़ रही है। ये शहर के अच्छी बात है। मौलाना मोहम्मद उमर नदवी ने कहा कि इल्म हासिल करने से हर रास्ता खुल जाता है। ऐसे में हर बच्चे को इल्म हासिल करना चाहिए। मुफ्ती खिजर तथा मुफ्ती आदि ने इल्म पर ध्यान देने को कहा।
Published on:
22 May 2017 11:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
