28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजरी का अवैध खनन व परिवहन हुआ तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

अवैध बजरी खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर लगातार 24 घन्टे नाकाबन्दी की जा रही है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Jan 06, 2024

बजरी का अवैध खनन व परिवहन हुआ तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

बजरी का अवैध खनन व परिवहन हुआ तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

बजरी का अवैध खनन व परिवहन हुआ तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
अवैध बजरी खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर लगातार 24 घन्टे नाकाबन्दी की जा रही है।

सोना रूपी बजरी का अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कठोर कदम उठाए हैं। अवैध खनन व परिवहन होने पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी। इसके निर्देश पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन पाया गया तो इसके लिए सम्बन्धित थाना प्रभारी जिम्मेदार होगा।

सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध तुरन्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि बनास नदी में बजरी का खनन रही है। कई जगह लीज है तो कई जगह लीज का इंतजार है। ऐसे में बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कदम उठाए हैं। उन्होंने खनिज विभाग के सहायक अभियंता संजय शर्मा के साथ कई जगह का निरीक्षण भी किया है।

यह उठाए जाएंगे कदम

पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने बताया कि जीआईएस मेपिंग व ड्रोन सर्विलेन्स के लिए रूट चिन्हित किए हैं। इन रूट्स पर जगह-जगह राजस्व, माईनिंग एवं पुलिस के संयुक्त नाके लगाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त आरएसी कम्पनी के 2 प्लाटून एवं दो गश्ती दल लगाकर बजरी माफियाओंं बजरी खनन, परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन सम्बन्धी क्षेत्रों का पुलिस अधीक्षक की ओर से लगातार भ्रमण किया जा रहा है।

यह हुई गत वर्ष कार्रवाई

जिले में अवैध बजरी खनन-परिवहन के विरूद्ध वर्ष 2023 में 320 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 384 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके 358 वाहन जब्त किए गए।

वहीं वाहनों में भरी 2771 टन अवैध बजरी जब्त की गई। इसी प्रकार जनवरी के गत 4 दिनों में 4 मामले दर्ज कर दो जनों को गिरफ्तार किया किया। उनके 4 वाहन एवं 60 टन अवैध बजरी जब्त की गई।