10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमस और नमी से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण, रोजाना आ रहे आईफ्लू के 200 मरीज

सआदत अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में पहले की अपेक्षा इन दिनों 2 से ढ़ाई गुना मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सुलानिया ने बताया कि मौसम परिवर्तन और उमस भरी गर्मी से आंखों में संक्रमण के मरीज आ रहे हैं। पहले आम दिनों में 40 से 50 रोगी आ रहे थे, लेकिन अब ये संख्या बढकऱ प्रतिदिन की 200 से ऊपर पहुंच गई।  

2 min read
Google source verification
उमस और नमी से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण, रोजाना आ रहे आईफ्लू के 200 मरीज

उमस और नमी से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण, रोजाना आ रहे आईफ्लू के 200 मरीज

टोंक. मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही आईफ्लू, चर्म रोग सहित मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय सहित देहात में पिछले कुछ दिनों से तापमान में आ रहे उतार चढ़ाव से घर-घर लोग बीमार पड़ रहे है। जिला सआदत अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा भी 3800 के पार पहुंच गया है।

सआदत अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में पहले की अपेक्षा इन दिनों 2 से ढ़ाई गुना मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सुलानिया ने बताया कि मौसम परिवर्तन और उमस भरी गर्मी से आंखों में संक्रमण के मरीज आ रहे हैं। पहले आम दिनों में 40 से 50 रोगी आ रहे थे, लेकिन अब ये संख्या बढकऱ प्रतिदिन की 200 से ऊपर पहुंच गई।

उमस और नमी से बढ़ रहा संक्रमण:
मानसून आने के बाद बारिश के मौसम में आंखों से संबंधित रोग का संक्रमण फैलना शुरू हो जाता है। उमस भरे मौसम के बीच आंखों का संक्रमण (आईफ्लू) तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक उमस है। ऐसे में यह संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। नमी कीचड़ युक्त वातावरण, जहां-तहां हाथ रखने और उसके आंखों तक पहुंचने से आईफ्लू की समस्या भी शुरू हो जाती है। जिले में धूप-छांव के मौसम के बीच अब आईफ्लू बढऩे लगा है।

लग रही लंबी कतार
आईफ्लू का प्रकोप व संक्रमण बढऩे के साथ ही रोगियों की लंबी कतार जिला चिकित्सालय में बढ़ रही है। सोमवार को सुबह आउटडोर में पंजीयन पर्ची और नेत्र विभाग के कक्ष के बाहर संक्रमितों की लंबी लाइन लगी रही। इसमें बच्चे, महिलाएं बुजुर्ग, युवा आदि शामिल है। इसमें कई लोग काले रंग का चश्मा भी लगाए हुए थे।

नजर अंदाज नहीं करें
&आईफ्लू संक्रमण हवा से वायरल हो रहा है। जिस तरह कोरोना के समय सावधानी बरती थी, उसी तरह की सावधानी बरतें। चिंता की कोई बात नहीं है। पर्याप्त भोजन व तरल पदार्थ लें। आंखें लाल होने पर हाथ या कपड़ा नहीं लगाएं। खुजली नहीं करें। समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। दवाइयां समय पर लेने से अधिकतम तीन दिन में संक्रमण से मुक्ति मिल सकती है।
डॉ. बीएल मीना, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, टोंक।