21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेलते हुए दूनी सागर की पाल से गिरा मासूम, पानी में डूबेने से हुई मौत

शहर स्थित दूनी सागर के पास पाल पर खेलते समय मासूम बालक सागर में गिर गया। परिजनों ने मासूम को सागर से निकलकर देवली अस्पताल लेकर भागे। मगर बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।  

2 min read
Google source verification
खेलते हुए दूनी सागर की पाल से गिरा मासूम, पानी में डूबेने से हुई मौत

खेलते हुए दूनी सागर की पाल से गिरा मासूम, पानी में डूबेने से हुई मौत

शहर स्थित दूनी सागर के पास पाल पर खेलते समय मासूम बालक सागर में गिर गया। परिजनों ने मासूम को सागर से निकलकर देवली अस्पताल लेकर भागे। मगर बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वापस अपने डेरा डाटुंदा तन जंगल थाना घाड़ ले आए। घाड थाना प्रभारी प्रभातीलाल मीणा ने बताया कि मृतक मासूम डाटूंदा तन जंगल थाना घाड निवासी गुड्डू पुत्र गणेश मोग्या उम्र डेढ़ साल है।

उन्होंने बताया की डेढ़ वर्षीय बालक अपनी मां के साथ दूनी आया था। दूनी सागर के पास आने पर परिचित मिलने पर मां पाल पर बैठकर उनसे बातों में व्यस्त हो गई। इसी दौरान मासूम गुड्डू खेलते हुए पानी की ओर चला गया और गड्ढे में गिर गया। पास में बच्चा नहीं मिलने पर मां उसकी तलाश करने लगी और वह पानी से भरे गड्ढे में गिरा हुआ मिला।

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस

डेरे पर पहुंचने के बाद परिजन मासूम की मौत को लेकर आपस में झगड़ा करने लगे। सूचना के बाद घाड थाना प्रभारी प्रभाती लाल मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मृतक मासूम का शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी लेकर दूनी अस्पताल लेकर आए। इसके बाद दूनी पुलिस को बुलवा मासूम के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

शराब के नशे में दिव्यांग की बस स्टैंड पर हुई मौत

शहर के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर को 46 वर्षीय दिव्यांग मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसको पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जिसकी पहचान बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया। थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि मृतक राम प्रसाद पुत्र मेवाराम बैरवा निवासी सात खेजड़ा धंधोली है, जो दिव्यांग होने के साथ बेरोजगारी भी था। जो अपनी मासिक सामाजिक पेंशन से कभी भी शहर में खरीदारी के लिए आ जाता था।

थाने के ड्यूटी ऑफिसर एवं हैड कांस्टेबल ओम प्रकाश ने बताया कि दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दिव्यांग बस स्टैंड मार्ग पर पड़ा है।जिसको पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जिसको देखकर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक शराब का सेवन भी करता था। शायद ज्यादा नशे में होने पर बस स्टैंड में लेट गया।पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।