
पाली में स्काउट गाइड जंबूरी शिविर में भाग लेने गई शिक्षिका के सूने घर से जेवरात व नकदी पार
मालपुरा. शहर के दूदू रोड महावीर कॉलोनी में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने शिक्षिका के सूने मकान को निशाना बनाया। शिक्षिका पाली में आयोजित स्काउट गाइड के जंबूरी शिविर में भाग लेने गई हुई थी। चोर सोने-चांदी के समान सहित 35 हजार की नकदी चुराकर ले गए।
वारदात शिक्षिका व गायक संतरा आसावरा के सूने मकान में हुई। चोरी का पता सुबह लगा, जब मकान के गेट खुले हुए नजर आए तो लोगों ने देखा कि शिक्षिका तो बाहर गई हुई और मकान का गेट कैसे खुले हुए हैं। अंदर गेट का ताला भी टूटा हुआ नजर आया और अंदर कमरे सामान बिखरा था।
अलमारी के ताले टूटे हुए दिखाई दिए। इस पर लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने शिक्षिका को मोबाइल फोन कर चोरी की घटना से अवगत कराया। शिक्षिका ने अपने पुत्र विक्रम को भेजा। विक्रम केकड़ी में रहता है। सूचना पर मालपुरा पहुंचकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। थाना अधिकारी भुराराम खिलेरी ने बताया कि पीडि़त पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विद्युत डीपी का सामान चोरी
मालपुरा. उपखंड के मालपुरा थाना अंतर्गत राजपुरा ग्राम पंचायत के हाथकी गांव में अज्ञात चोर शुक्रवार रात मुख्य चौराहे पर लगी विद्युत डीपी को तोड$कर सामान चुरा ले गए। चोरों ने डीपी को खोलकर नीचे गिरा दिया। उसमें से तांबा व ऑयल चोरी कर ले गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत निगम कर्मचारियों को दी।
बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
टोंक. जिले के थानांतर्गत सात माह से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी दयाराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाप्रभारी दातार ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने उपखण्ड के एक गांव में गत 25 मई 22 को नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी फरार चल रहा था।
पुरानी रंजिश में की मारपीट
टोंक. सदर थाना क्षेत्र के ठिकरिया गांव में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। इसकी रिपोर्ट सदर थाने में दी गई है। ठीकरिया निवासी धर्मेन्द्र लोधा ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों पुरानी रंजिश कोलेकर उसकी पत्नी ममता, छोटे भाई बनवारी तथा उसकी पत्नी मंजू के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने सदर थाने रिपोर्ट देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Published on:
08 Jan 2023 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
