1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान विष्णु के छटे अवतार परशुराम की 501 दीपों से महाआरती उतारी, वाहन रैली के निकाल लगाए जयकारे

अखिल राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान महर्षि परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 19 Apr 2018, 2:46 PM IST

भगवान परशुराम की महाआरती की

समस्त ब्राह्मण महासभा की ओर से गायत्रीधाम परिसर में 501 दीपों से भगवान परशुराम की महाआरती की गई।

टोंक. भगवान परशुराम की जयन्ती जिले में बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर कई आयोजन हुए। समस्त ब्राह्मण महासभा की ओर से गायत्रीधाम परिसर में 501 दीपों से भगवान परशुराम की महाआरती की गई। समाज के युवा महामंत्री राजकुमार शर्मा ने बताया कि एडीएम लोकेश गौतम ने भगवान परशुराम की आरती कर सभी के कल्याण की कामना की।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा पर सामाजिक समरसता व देशहित के कल्याण को लेकर वैदिक संस्कृति अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। समापन मौके पर भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित पुस्तक व यज्ञोपवीत महाप्रसाद एवं फल वितरण किया गया।

समारोह में, दिनेश शर्मा , पण्डित शैलेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, हरिकिशन, रामकल्याण, अनिल, सीताराम शर्मा, सुरेश जोशी, विष्णु शर्मा, अशोक शर्मा, दिनेश, सत्यनारायण समेत समस्त ब्राह्मण समाज के कई लोग मौजूद थे।

रैली पर पुष्पवर्षा की

देवली. सकल ब्राह्मण समाज की ओर से बुधवार को परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह युवा एजेंसी स्थित परशुराम सर्कल पर एकत्र हुए। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लोग वाहन रैली के रूप में जयकारे लगाते निकले। रैली पर नगर पालिका के सामने पार्षदों ने पुष्पवर्षा की।

वाहन रैली मुख्य मार्गों से गुजरकर पुन: परशुराम सर्कल पहुंची। जहां पूजन कर आरती की गई। इस दौरान गोविन्दनारायण शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मीनाक्षी गौतम, सत्यनारायण, विनोद पुजारी, संदीप कांटिया, विकास गौतम, कृष्णानंद शर्मा, गिरिराज उपाध्याय, अनिल गौतम आदि उपस्थित थे।

प्रकाश डाला

टोडारायसिंह. सकल ब्राह्मण समाज की ओर से गायत्री धर्मशाला में बुधवार को परशुराम जयंती मनाई गई। इसमें ईश्वरदत्त शर्मा, प्रधानाध्यापक सत्यनारायण शर्मा, बनवारी लाल पाराशर, इंदूशेखर शर्मा, सुधीर चतुर्वेदी, विप्र फाउण्डेशन शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे, तहसील अध्यक्ष प्रभा सारस्वत, गोविन्द दाधीच, भगवान पारीक, राजकुमार शर्मा, योगेश पारीक, रामजी पारीक, राजेश शुक्ला, राधेश्याम शर्मा समेत अन्य समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर प्रकाश डाला।

शोभायात्रा निकाली

पीपलू. राजस्थान ब्राह्मण महासभा समिति की ओर से परशुराम जयंती बुधवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। सुबह श्रीचारभुजा नाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शिवालय प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि तहसील अध्यक्ष छीतर लाल शर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी थे।

इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही 17 प्रतिभाओं का आशीष त्रिपाठी आयकर विभाग जयपुर द्वारा त्रिपाठी फाउंडेशन की ओर से भी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विष्णु शर्मा प्रधानाचार्य, राजेश शर्मा, राजेंद्र दाधीच, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, आलोक दाधीच, केदार नारायण शर्मा, भंवर लाल, कौमुदी पारीक, दीपक, मुकेश, प्रभु शर्मा आदि मौजूदथे।

धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव

निवाई . श्रीगौतम आश्रम में अखिल राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान महर्षि परशुराम जन्मोत्सव अध्यक्ष वैद्य सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष वैद्य सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाज के विकास में भागीदारी निभाएं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रमाकान्त शर्मा ,जिला संरक्षक पण्डित मधुसूदन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमाकान्त शर्मा, महामंत्री रामप्रसाद शर्मा, सनाड्य समाज के अध्यक्ष रामफूल शर्मा, गौतम समाज के अध्यक्ष वैद्य राधेश्याम शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के पुर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा मौजूद थे।

प्रसादी वितरित की
उनियारा. क्षेत्र में बुधवार को परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान सर्वब्राह्मण समाज की ओर से सुबह 8 बजे श्रीचारभुजा नाथ मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नैनवां रोड स्थित शिव मंदिर पहुंची। जहां भगवान परशुराम की 101 दीपकों से आरती उतार प्रसादी वितरित की गई।

विचार गोष्ठी हुई
अलीगढ़ . कस्बे में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के रामतलाई बालाजी मंदिर परिसर पहुंचने पर विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान रमेश चंद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, भंवरलाल जोशी रमेश चंद शर्मा, बनवारी लाल, सुभाष चतुर्वेदी, महेश जोशी, रामबाबू वैद्य, महावीर, रामबाबू जोशी, बृजेश गौतम, पवन पारीक, अशोक टंकारिया, विष्णु जोशी, श्याम शर्मा, विष्णु मिश्रा, महावीर शर्मा, विनोद शर्मा, विष्णु बंडेला आदि मौजूद थे।