25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकीदार के हाथ-पैर बांध साढ़े तीन लाख की शराब लूटी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
junk-guard-s-hand-foot-dam-liquor-looti

टोंक दाखिया मोड़ के पास स्थित शराब के ठेके में लूट के बाद टूटा शटर।

टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात दाखिया मोड़ से 500 मीटर दूर स्थित एक शराब के ठेके पर लूटेरों ने चौकीदार को बंधक बना कर साढ़े तीन लाख की अंग्रेजी-देसी शराब लूट ली। पुलिस ने बताया कमल पुत्र दयाराम ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे ठेका बंद कर चला गया था।

इस दौरान चौकीदार गोपाल दरोगा ठेके पर था। रात करीब 11 बजे एक पिकअप आई और शराब के लिए ठेका खुलवाया। इस दौरान पिकअप से निकले तीन जनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसी के साफे से बांध दिया।

और ठेके में रखी करीब साढ़े तीन लाख कर शराब पिकअप में रख कर फरार हो गए। जैसे-तैसे गोपाल ने साफे से मुक्त होकर गांव पहुंचा और सेल्समैन को सूचना दी।

वारदात की सूचना पाकर रात करीब एक बजे मेहन्दवास पुलिस भी मौके पर पहुंची और नाकाबंदी भी कराई, लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आए। वहीं गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक हरीप्रसाद सोमानी एवं एफएसएल टीम ने वारदात स्थल का जायजा लिया।