6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक ने जनसुनवाई कर तीन दिन में अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

पंचायत समिति सभागार में शनिवार को विद्युत निगम की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2018, 1:38 PM IST

जनसुनवाई

निवाई पंचायत समिति में जनसुनवाई करते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।

निवाई. पंचायत समिति सभागार में शनिवार को विद्युत निगम की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि जनसुनवाई में आनी वाली समस्याओं को तीन दिन में निराकरण करने के लिए अधिकारी सुनिश्चिता करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए कटिबद्ध है। पंचायत समिति प्रधान चन्द्रकला गुर्जर ने कहा कि ग्रामीणों को अधिकाधिक विद्युत कनेक्शन देकर उनको लाभान्वित किया जाए। निगम के अधीक्षण अभियंता डी.सी. अग्रवाल ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान 26 मामले आए है। इनकी शीघ्र जांच करवाकर निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर विकास अधिकारी हनुमान मीणा, विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कनोजिया, सहायक अभियंता बृजराज मीणा, नन्दकिशोर खींची, कनिष्ठ अभियंता धनराज टाटावत, अनिल मीणा आदि थे।


पीपलू . बनवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण चन्देल ने शनिवार को जनसुनवाई की। इसमें ग्रामवासियों ने 475 बीघा 2 बिस्वा भूमि है। इस पर 150 किसान 100 वर्ष से कास्त कर रहे हैं। सरकार ने इसे सिवायचक पुनर्वास दर्ज कर दिया है, जो किसानों के साथ अन्याय है। चन्देल से उक्त भूमि पर खातेदारी का अधिकार दिलाने की मांग की है। कमलेश चन्देल, सरपंच पपील देवी बलाई, रामदेव प्रजापत, तेजपाल सिंह आदि मौजूद थे।

प्रदेश में हुआ चहुंमुखी विकास
देवली. विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांव-गांव में चहुंमुखी विकास हुआ है। वर्षों से सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीणों को सडक़, पानी व विद्यालय जैसी कई मूलभूत सुविधा मिली है। यह बात उन्होंने शुक्रवार शाम एजेंसी स्थित पद्मावती चौराहे पर भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर कही।


उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। इसमें कार्यकर्ता ही सर्वेसर्वा होता है। इसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश उत्तरोत्तर प्रगति की राह पर है। पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, आर. पी. धाकड़, प्रेमचंद शर्मा, शिखरचंद जैन, यज्ञेश दाधीच, रतन मंगल आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा के घनश्याम गौतम, भारत सिंह, रमेश चंद शर्मा, बंशी मेघवंशी, प्रहलाद साहू, रमेश गोयल, मुकेश सिंहल, रघुवीर सिंह, राजीव गोयल, लोकेश सेन आदि उपस्थित थे।


‘योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं’: लाम्बाहरिसिंह. झाड़ली गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी व मण्डल संयोजक का स्वागत कर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।