25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: प्रेमी ने विवाहिता को विषाक्त पिला किया कुछ ऐसा, अचेत होने पर लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती

विवाहिता ने प्रेमी पर ही विषाक्त पिलाने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 24 Dec 2017, 2:12 PM IST

अस्पताल में भर्ती  विवाहिता

टोंक. अचेत हुई विवाहिता को लोगों निजी अस्पताल में भर्ती कराया

टोंक. बस स्टैण्ड पर शनिवार को अचेत हुई विवाहिता ने प्रेमी पर ही विषाक्त पिलाने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता का विवाह देवली गांव में15 वर्ष पहले हुआ था। उसके एक पुत्री व दो पुत्रियां हैं।

सात महीने पहले वह प्रेमी पनवाड़ निवासी विक्रम के साथ जयपुर में रहने लगी थी। वे दोनोंं किसी काम से शनिवार को टोंक आए। आरोप है कि इस बीच प्रेमी विक्रम ने उसे पानी के साथ शीशी में लाया विषाक्त पिला दिया। इससे वह अचेत हो गई। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विवाहिता के होश में आने के बाद मौके पर पहुंची पुरानी टोंक थाना पुलिस ने उसके बयान लिए। विवाहिता की ओर से पुलिस ने विक्रम के खिलाफ विषाक्त पिलाने का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने चिकित्सक ओर अन्य लोगों से भी जानकारी ली।

युवक फंदे से झूला
पचेवर. पारली गांव के रघुनाथपुरा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाप्रभारी राधाकिशन मीना ने बताया कि मृतक भागचन्द (30) पुत्र गोगाराम जाट है। वह अपने खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर झूल गया।

मृतक के बड़े भाई किशन लाल ने पुलिस को बताया कि भागचन्द पचेवर स्थित पेट्रोल पम्प संचालक का ट्रक चलाता था। जहां से सुबह 9 बजे घर आकर बहन के ससुराल लोरड़ी गांव जाने की कहकर निकला। दोपहर बाद परिजन खेत में गए। जहां पेड़ से शव झूलता मिला। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुर ले गई।

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
उनियारा. क्षेत्र के पलाई गांव में अपहरण कर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले मे पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संग्रामसिंह राजावत ने बताया कि तीन महीने पहले महिला ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसमें फरार चल रहे रामस्वरूप पुत्र भैरूंलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया है।