ऐसे में विभाग की ओर से गत 22 दिसम्बर को जारी आदेश की पालना कराने के लिए संस्था प्रधानों की नींद उड़ गई है। आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंक खाता संख्या में छात्र का नाम विद्यालय रिकॉर्ड से मिलना भी चाहिए। ऐसे में कम समय में इन दस्तावेज को मंगाना मुश्किल हो गया है।