
दांडी मार्च निकाल महात्मा गांधी को किया याद
टोंक. आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में शहर में प्रात: 8 बजे दांडी मार्च निकाला गया। जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को सूत की माला पहना एव वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी दांडी यात्रा की जानकारी देकर हरी झंडी दिखा कार्यक्रम प्रारम्भ किया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति टोंक जिला संयोजक अनुराग गौतम एवं टोंक ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय ने बताया कि ‘अमृत महोत्सव’ आयोजन आजादी के 75 सालों का बखान है।
कार्यक्रम में 12 मार्च दांडी मार्च दिवस पर जिला कलक्टर टोंक गौरव अग्रवाल,महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक अनुराग गौतम,मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नवनीत कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुरारी लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी नित्या के, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिलासह-संयोजक सुनील बंसल, जिला प्रमुख सरोज बंसल सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
गांधी पार्क से रैली के रूप में एनजीओ स्काउट, खादी संस्थाएं, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र के साथ रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए 10 बजे नेहरू पार्क पहुंचे एव दांडी मार्च की समाप्ति की। योजनाओं से कराया अवगतराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम डारडाहिंद में की गई।
कार्यक्रम के दौरान गांव में निवासरत आदिवासी व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोडऩे, उनकी समस्याओं का साधान करने का प्रयास किया गया। विधिक जागरुकता शिविर के दौरान पीएलवी हरिराम गुर्जर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित नि:शुल्क विधिक सहायता, पीडि़त प्रतिकर स्कीम-2011 के बारे में महत्पूर्ण जानकारी प्रदान की।
Published on:
12 Mar 2021 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
