scriptशाहपुरा की गद्दी पर मेघा हुई विराजमान, किन्नर समाज ने अमन शांति के लिए किया हवन | Megha sits on the throne of Shahpura | Patrika News
टोंक

शाहपुरा की गद्दी पर मेघा हुई विराजमान, किन्नर समाज ने अमन शांति के लिए किया हवन

शहर स्थित जगदीश धाम में किन्नर समाज का गद्दी विराजमान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें समाज की मेघा बाई को शाहपुरा (भीलवाड़ा) की गद्दी पर विधि-विधान से विराजमान किया गया।

टोंकFeb 09, 2020 / 02:13 pm

pawan sharma

शाहपुरा की गद्दी पर मेघा हुई विराजमान, किन्नर समाज ने अमन शांति के लिए किया हवन

शाहपुरा की गद्दी पर मेघा हुई विराजमान, किन्नर समाज ने अमन शांति के लिए किया हवन

देवली. शहर स्थित जगदीश धाम में किन्नर समाज का गद्दी विराजमान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें समाज की मेघा बाई को शाहपुरा (भीलवाड़ा) की गद्दी पर विधि-विधान से विराजमान किया गया। कार्यक्रम से जुड़े शाकीर हुसैन ने बताया कि उक्त आयोजन में नसीराबाद से सरोज बाई, जोधपुर से मीना बाई, गंगरार से रेखा बाई, कुशालपुरा से शारदा बाई, सुमेरपुर से मंजू बाई, नागौर से रागिनी, अजमेर से सलोनी, मेड़ता से ग्यारसी, किशनगढ़ से सरोज सहित राजस्थान व मध्यप्रदेश के करीब 150 किन्नर मौजूद रहे।
उनकी मौजूदगी में समाज की मुखिया पायल बाई ने मेघा को शाहपुरा की गद्दी पर विराजमान किया। हुसैन ने बताया कि गत 10 जनवरी को पूर्व गद्दीधारी चमेली बाई का निधन हो गया था, जिसका अंतिम संस्कार देवली में किया गया। इसके बाद शाहपुरा की गद्दी पर मेघा को विधि-विधान के साथ विराजमान किया गया। यहां किन्नर व भारतीय समाज की परम्परा के अनुसार कार्यक्रम हुए। इस दौरान किन्नर समाज ने देश में अमन, सुख-शांति के लिए हवन किया गया। कार्यक्रम में ब्यावर से कांता बाई, विजयनगर से जसू सहित उपस्थित थी।
राष्ट्रीय लोक अदालत- राजीनामें से किया प्रकरणों का निस्तारण

देवली. तालुका विधिक सेवा समिति देवली की ओर से न्यायालय परिसर में मजिस्ट्रेट अमरसिंह खारडिय़ा की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें दर्जनों प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया। समिति सचिव हरीश कुमार जैन ने बताया कि लोक अदालत में न्यायालय सिविल न्यायधीश, न्यायिक मजिस्टे्रट अपर सिविल न्यायधीश, न्यायिक मजिस्टे्रट ग्राम न्यायालय के राजीनामा योग्य प्रकरणों निस्तारण किया गया।
इनमें सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्टे्रट के 15 प्रकरणों का निस्तारण कर 2 लाख 32 हजार रुपए की राशि सेटलमेंट की गई। इसी प्रकार सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्टे्रट के 52 प्रकरण रखे गए। वहीं ग्राम न्यायालय में 9 प्रकरणों का निस्तारण कर 27 हजार 200 रुपए सेटलमेंट राशि हुई।
बैंकों के 125 प्री-लीटिगेशन प्रकरण भी निस्तारण के लिए रखे गए। इस दौरान अधिवक्ता लाजवंती शर्मा, बंशीलाल कलवार, वीरेन्द्र जैन, सागर, अनिल भुरेठा, वीरेन्द्र, जितेन्द्र शर्मा, कमलेश वैष्णव तथा न्यायालय के यासीन अली खान, संजय जैन, हरीश कुमार जैन, शंकरलाल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल ने उपस्थित होकर प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो