
टोंक. आवां से जयपुर जा रहे कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी से रेल लाओ संषर्घ समिति के अध्यक्ष अकबर खान समेत कार्यकर्ताओं ने रेल के लिए पोस्ट कार्ड लिखवाया।
टोंक. आवां से जयपुर जा रहे कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी से रेल लाओ संषर्घ समिति के अध्यक्ष अकबर खान समेत कार्यकर्ताओं ने रेल के लिए पोस्ट कार्ड लिखवाया। साथ ही आश्वासन भी दिया कि वे जमीन अवाप्ति कराने के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट में जमीन अवाप्ति की घोषणा कराएंगे। गौरतलब है कि गत तीन दिनों से जमीन अवाप्ति को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान रामजस टाटावत, देवेन्द्र भारती, नीलिमा सिंह, सिराज टोंकी, कयामुद्दीन, अशीष ग्वाला, आसिफ मालावत, मोहम्मद ईशाक आदि मौजूद थे। इसी प्रकार रेल के लिए जमीन अवाप्त कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को ज्ञापन सौंपा। उनसे कहा कि वे टोंक में रेल के लिए जमीन अवाप्त कराने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाए, ताकि टोंक में रेल का कार्य तेजी से हो सके।
उन्होंने आश्वासन भी दिया कि वे टोंक की रेल का मुद्दा उठाएंगे और राज्य सरकार पर दबाव बनाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, महावीर तोगड़ा, मुजीब आजाद, जिला परिषद सदस्य किशनलाल फगोडिय़ा, जर्रार खान आदि ने बताया कि उन्होंने रामेश्वर डूडी से मुलाकात की और रेल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि सर्वे टीम ने रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन रेलवे स्टेशन समेत अन्य सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे में इस सरकार के आखिरी बजट में टोंक को रेल से जोडऩे के लिए भूमि अवाप्ति का कार्य कराया जाए। इसके अलावा भी उन्होंने जिले के कई मुद्दों व समस्याओं से अवगत कराया।
आशा सहयोगिनियों ने दिया समर्थन
आशा सहयोगिनियों व साथिन की बैठक गांधी पार्क में हुई। इसमें टोंक विकास मंच रेल संघर्ष समिति के संयोजक मोहम्मद अजमल व समन्वयक मनीष तोषनीवाल को टोंक को रेल से जुड़वानेे के लिए राजस्थान प्रदेश आशा सहयोगिनी साथिन कर्मचारी संघ का समर्थन पत्र दिया। इसमें बताया कि वे रेल आंदोलन के लिए समर्थन देंगी। इस दौरान संघ की अध्यक्ष विद्या, साथिन की जिलाध्यक्ष मनोज कंवर, उषा, माया शर्मा, विनोद योगी, हेमलता, इन्द्रा, हसीना बेगम, फरियाल, शाहिस्ता मौजूद थी।
Published on:
1 Feb 2018, 9:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.