
त्रय कल्याणक महोत्सव: भगवान शांतिनाथ के चढ़ाया निर्वाण लड्डू
टोंक. श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया अमीर गंज टोंक में श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं संयुक्त मंत्री कमल सर्राफ ने बताया कि श्री दिगंबर जैन नसिया में श्रावकों ने निर्माण कांड बोलकर निर्वाण लड्डू चढ़ाया।
इसी तरह श्री बड़ा तख्ता जैन मंदिर शांतिनाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए और जीव दया कल्याण की भावना से प्रात: काल अभिषेक एवं शांति धारा की पश्चात शांतिनाथ भगवान का निर्माण कांड बोलकर निर्वाण लड्डू चढ़ाया। शांतिनाथ मंडल विधान पर 120 अघ्र्य समर्पित किए। इसके अलावा सभी श्रद्धालुओं ने घर पर रहकर ही शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक मनाया।
शांतिमण्डल विधान का हुआ आयोजन
निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन आर्यिका श्रृतमति व सुबोध मति के सान्निध्य में भगवान शांतिनाथ के त्रय कल्याणक महोत्सव मनाया गया। महावीर प्रसाद, ओमप्रकाश चंवरिया ने निर्वाण लड्डू चढाय़ा। विमल जौंला ने बताया कि नसियां मंदिर पर भगवान के जन्म तप एवं मोक्ष त्रय कल्याणक महोत्सव पर शांंतिमण्डल विधान आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के अभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मण्डल विधान पर 130 श्रीफल अघ्र्य समर्पित किए। इस दौरान महावीर प्रसाद गोधा, धर्मचन्द चंवरिया, महावीरप्रसाद, त्रिलोक जैन, पदमचंद ने पूजा अर्चना कर निर्वाण लड्डू चढाय़ा।
उनियारा. कस्बे में बुधवार को दिगंबर जैन बड़ी नसिया मे शांतिनाथ भगवान जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। अभिषेक शांतिधारा और लड्डू चढ़ाया गया और शांति विधान किया गया। विधान के पुण्यार्जक लड्डू लाल खूंट वाले रहे। सन्तु जैन, सम्यक जैन, घासी जैन, बाबू लाल उपस्थित थे।
Published on:
09 Jun 2021 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
