जिले में दो दिन की हुई बरसात के बाद बनास में पानी की आवक जारी है। जयपुर कोटा मार्ग पर एक ओर मां वैष्णों देवी मंदिर के पास स्थित नए पुल ओर दूसरी ओर पुराने बनास पुल के लगभग दोनों पाट पर पानी दौड़ रहा है। सूखी पड़ी बनास में अब पानी नजर आ रहा है। पुराने पुल पर बनास में पानी देखने के लिए लोगों की आवाजाही भी हो रहा है। लेकिन पुराने पुल को विभाग की ओर से अनसेफ घोषित कर रखा है।