15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: ब्राह्मण महापंचायत में पहुंचने की ली शपथ, पोस्टर का भी विमोचन किया

सवाईमाधोपुर मार्ग पर मुख्य डाकघर के सामने स्थित सद्धगुरू आश्रम में मंगलवार देर शाम को ब्राह्मण संगठन व सभी ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपस्थित सभी ब्राह्मण प्रबुद्धजनों ने भी अपने सुझाव रख विश्वास दिलाकर शपथ ली कि इस विशाल महापंचायत में टोंक जिले से सबसे अधिक संख्या जाएगी। साथ ही ब्राह्मण महापंचायत के पोसटर का विमोचन किया गया।  

Google source verification

टोंक. सवाईमाधोपुर मार्ग पर मुख्य डाकघर के सामने स्थित सद्धगुरू आश्रम में मंगलवार देर शाम को ब्राह्मण संगठन व सभी ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी व सभी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 19 मार्च को जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत को लेकर आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

विप्र सेना टोंक जिलाध्यक्ष व ब्राहण महापंचायत के टोंक जिला संयोजक एडवोकेट भानु प्रकाश गौत्तम ने बताया कि महापंचायत में प्रदेश पहली बार बड़े स्तर पर विशाल ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में प्रदेश सेहित अन्य प्रान्तों से भी कई विद्वान शामिल होंगे। गोतम ने महापंचायत के आयोजन व इसकी रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होने बैठक में उपस्थित सभी विप्र बन्धुओं से कहा कि ब्राह्मण एकता का परिचय देते हुए इस महापंचायत में टोंक जिले से सबसे अधिक ब्राह्मण बंधु शामिल हो। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी ब्राह्मण प्रबुद्धजनों ने भी अपने सुझाव रख विश्वास दिलाकर शपथ ली कि इस विशाल महापंचायत में टोंक जिले से सबसे अधिक संख्या जाएगी। साथ ही ब्राह्मण महापंचायत के पोसटर का विमोचन किया गया।

बैठक में रमाकांत शर्मा, जयपुर से आए सुरेंद्र जोशी, अशोक शर्मा, बृजराज जी स्नेही महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा, भंवर शर्मा गौत्तम समाज अध्यक्ष, महेश जोशी गोड़ समाज अध्यक्ष, दुर्गाशंकर शर्मा सनाढय समाज अध्यक्ष, विष्णु पारीक अध्यक्ष पारीक समाज, प्रेमशंकर शर्मा अध्यक्ष खांडल समाज, रमेश खेड़ा अध्यक्ष वैष्णव समाज , धर्मचंद गौत्तम, अंकित शर्मा, रामनरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा,गिर्राज शर्मा, राधारमण स्वामी, गोविंद नारायण शर्मा, मधु शर्मा, सावित्री शर्मा, अंजना शर्मा व अन्य ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।