5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यहां इस बात को लेकर मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा का करेंगें विरोध, जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कराया अवगत

सरकार ने टाइम बाउंड प्रमोशन देने का संकल्प लिया था, लेकिन सरकार के साढ़े चार साल निकल जाने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया।  

2 min read
Google source verification
Rajasthan Gaurav Yatra

टोंक में प्रदर्शन करते अभियंता।

टोंक. पे-ग्रेड समेत विभिन्न मांगों को लेकर डिग्री इंजीनियर्स काउंसिल ऑफ राजस्थान से जुड़े अभियंताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन में अभियंताओं ने बताया कि डिग्रीधार कनिष्ठ अभियंता की छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया है।

जबकि सरकार ने इसे दूर कर टाइम बाउंड प्रमोशन देने का संकल्प लिया था, सरकार के साढ़े चार साल निकल जाने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वे कई सालों से लगातार मांगे रख रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने पे-ग्रेड 4800 रुपए करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि 10 सितम्बर तक अभियंताओं की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रदेश में निकाली जा रही मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का विरोध करेंगे। साथ ही 15 सितम्बर से आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अभियंता हेमंत परवाना, धर्मसिंह मीणा, अमित चौधरी, रमेश चावला, राजसिंह, प्रकाश आदि शामिल थे।

बहिष्कार की चेतावनी
जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग को लेकर निगम के अधीक्षण अभियंता डी.सी.अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्योजीलाल गुर्जर, महामंत्री कमलेश गुर्जर, वृत्त अध्यक्ष गणेश बंशीवाल, लालचंद सैनी, प्रभुलाल सैनी, प्रदीप बाहेती आदि ने बताया कि निगम की हुई वार्ता के अनुसार सभी वृत्तों में तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति आदेश हुए थे, लेकिन टोंक वृत्त में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 की पदोन्नति आदेश अतिशीघ्र जारी कराए जाएं। ऐसा नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

खेल मैदान पर अतिक्रमण, स्कूल पर लगाया ताला
टोंक. उनियारा उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास के खेल मैदान पर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर ग्रामीणों ने सुबह स्कूल के ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने अध्यापकों को अतिक्रमण नहीं हटाए जाने तक स्कूल का ताला नहीं खोले जाने की बात कही।

सरंपच की सूचना पर उपखण्ड अधिकारी कैलाश चन्द्र एवं डीईओ माध्यमिक के प्रतिनिधि के रूप में राउमाविद्यालय सूंथडा के प्रधानाध्यापक कैलाश चन्द्र मौके पर पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी ने खेल मैदान का नाप चौक करवा कर अतिक्रमण हटाने के आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि 20 अगस्त को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर भी खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की गुहार कर चुके है।