
इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के नाम से पोस्ट ऑफिस में बैंक शुरू होंगे, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन करेंगे।
टोंक. जिले में एक सितम्बर से जिला मुख्यालय सहित पांच स्थानों पर लोगों को घर बैठे रुपए जमा कराने एवं निकाले जाने की सुविधा मिलनी शुरू होगी। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के नाम से पोस्ट ऑफिस में बैंक शुरू होंगे, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन करेंगे।
मुख्य पोस्ट ऑफिस अधीक्षक एचआर राठौड़ ने बताया कि टोंक में मुख्य पोस्ट ऑफिस के अलावा, पुरानी टोंक एवं मालपुरा उप डाकघर, अलियारी एवं पचेवर शाखा, बूंदी जिले में जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस के अलावा बालचंद पाड़ा, दबलाना, रानीपुरा, टीकरदा में यह सुविधा शुरू हो रही है।
यह डाक केन्द्र बैंक की तरह से कार्य करेंगे। इसमें लोन एवं क्रेडिट कार्ड के अलावा अन्य सभी कार्य बैंक की तरह सम्पन्न होंगे। मैनेजर रविन्द्र सिंह ने बताया कि बैंक में खाता खुलवाने के लिए बैंक के निर्धारित नम्बर पर मिस कॉल देने पर डाकिया घर पर जाएगा।
वहां पहुंचने पर व्यक्ति के पास मोबाइल पर अंगूठा लगाने एवं आधार कार्ड लगाने पर ओटीपी नम्बर आएगा। ओटीपी डाले जाने पर खाता खुल जाएगा। वहीं खाते से रुपए निकलवाने के लिए भी मिस कॉल देने पर डाकिया आपके घर आएगा। खाता शुन्य पर खुलेगा। यह पूरी तरह से पेपरलैस सिस्टम होगा।
साथ ही 25 हजार रुपए तक रुपए निकाल कर खाता धारक को दे भी सकेगा। इसकेे अलावा बैंक के टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क करने पर खाते की जानकारी एवं स्टेटमेंट भी मिलेगा। मैनेजर रविन्द्र सिंह ने बताया कि लोगों को 24 घंटे खाता खुलवाने एवं रुपए निकलवाने की सुविधा दी जाएगी।
फिलहाल एक लाख रुपए जमा करवाने की सुविधा दी गई है। एक लाख रुपए से अधिक जमा करवाने पर बाकि राशि पोस्ट ऑफिस के खाते में स्वत: स्थानांतरित हो जाएगा।
लाइन से मिलेगी मुक्ति
घर बैठे खाता खुलवाने, रुपए निकाले एव जमा कराने की सुविधा मिलने पर लोगों को बैंकों में लाइन लगने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। वहीं पोस्ट ऑफिस के एक सितम्बर से शुरू आईपीपीबी के जरिए घर बैठे मोबाइल, बिजली, पानी, गैस एवं बीमा किस्त भी जमा हो सकेगी।
Published on:
27 Aug 2018 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
