टोंक

जयकारों से गूंज उठा शहर , ध्वज पूजन के बाद नाचते-गाते रवाना हुए श्याम पदयात्री

श्रीश्याम मित्र मण्डल परिवार की ओर से खाटू श्याम के लिए श्रीश्याम पदयात्रा व ध्वजा यात्रा के साथ रवाना हुई। इसमें शहर श्याम रंग में रंगा नजर आया। पूरे बाजार में आकर्षक सजावट की गई।  

less than 1 minute read
Sep 22, 2023
जयकारों से गूंज उठा शहर , ध्वज पूजन के बाद नाचते-गाते रवाना हुए श्याम पदयात्री

टोंक. श्रीश्याम मित्र मण्डल परिवार की ओर से खाटू श्याम के लिए श्रीश्याम पदयात्रा व ध्वजा यात्रा के साथ रवाना हुई। इसमें शहर श्याम रंग में रंगा नजर आया। पूरे बाजार में आकर्षक सजावट की गई।शहर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। पदयात्री नाचते-गाते रवाना हुए। मण्डल के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गर्ग ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में ध्वजों की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

उसके बाद बड़े तख्ते के अंदर स्थित रघुनाथ जी मंदिर होते हुए यात्रा तख्ते के बाहर पहुंची। जहां मंडल परिवार के सरंक्षक मणिकांत गर्ग, दिनेश चौरसिया, सुनील बंसल की ओर से झांकी की आरती के बाद पदयात्रा विशाल शोभा यात्रा के रूप मे रवाना हुई। शोभा यात्रा मे ऊंट, घोड़े, नगाड़ा, शहनाई, बैंड, डीजे, बाबा श्याम की झांकी आदि थे। सैकड़ों पुरुष और महिलाएं हाथ में बाबा का ध्वज लिए नाचते गाते चल रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों पूरा शहर श्याम के रंग मे रंग गया।

ये रहे मौजूद
यात्रा में पूर्व विधायक अजीत ङ्क्षसह मेहता, कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, कांग्रेस महासचिव सुनील बंसल, हंसराज गाता, महेश बंसल, बृजमोहन शर्मा, गिर्राज गोयल, भगवान भंडारी, व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनीष बंसल, महामंत्री आनंद बम, केआर खान, बृजमोहन गुप्ता, डॉ. आशीष ङ्क्षसघल, डॉ. विशाल अग्रवाल, संजय गर्ग, दीपू गर्ग, विमल गोयल, मनीष गोयल, प्रमोद मोदी, विनोद मौजूद थे।

इन्होंने किया स्वागत

यात्रा का रास्ते में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों और समाजों की ओर से स्वागत द्वार लगा कर एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, अग्रवाल युवा विकास परिषद , व्यापार महासंघ, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब , मोदी फैंस क्लब, श्री कल्याण पदयात्रा संघ, श्री श्याम बस यात्रा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

Published on:
22 Sept 2023 10:36 am
Also Read
View All

अगली खबर