
आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में टोंक जिले से पीपलू ब्लॉक का हुआ चयन, केंद्रीय बजट 2022-23 में हुई थी घोषणा
पीपलू. नीति आयोग भारत सरकार के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में टोंक जिले से पीपलू ब्लॉक का चयन किया गया है। जिससे अब पीपलू ब्लॉक में डेवलपमेंट स्ट्रेटजी का निर्माण होगा। वर्ष 2018 में शुरु हुए आशान्वित जिला कार्यक्रम के बाद केंद्रीय बजट 2022-23 में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। जिसके प्रथम चरण में 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 500 जिलों को कवर करना है। जिसमें राजस्थान के 27 जिलों के 27 ब्लॉक का चयन किया गया हैं।
इसमें टोंक जिले से पीपलू ब्लॉक को शामिल किया गया है। उपखंड अधिकारी वर्षा शर्मा ने बताया कि आशान्वित कार्यक्रम विकास की एक पहल है, जिसका उद्देश्य उन क्षेत्रों के प्रदर्शन में सुधार करना है जो विभिन्न विकास मानकों पर पिछड़ रहे हैं।
इसको लेकर सबसे अच्छे ब्लॉक के समान स्थिति में पहुंचाने को लेकर कार्य किया जाएगा। पीपलू ब्लॉक में उपलब्ध संसाधनों पर बेहतर कार्य करने, ब्लॉक का सर्वांगीण विकास कैसे हो, इस पर 10 विभागों के अधिकारियों का दल गठित हुआ है। इसमें नीति आयोग द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, पेयजल, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन तथा सामाजिक विकास के इंडिकेटर पर कार्य करते हुए मंथन किया जाएगा।
पुणे में दिया जा चुका प्रशिक्षण
गत दिनों पीपलू ब्लॉक से 10 अधिकारियों के दल का पुणे में लीडरशिप ट्रेङ्क्षनग प्रोग्राम भी आयोजित हो चुका हैं। जिसमें विकास अधिकारी योगेशकुमार मीणा के नेतृत्व में सीबीईओ विष्णु कुमार शर्मा, बाल विकास परियोजना से किरण मीणा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी अशोक बंसीवाल, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र ङ्क्षपगोलिया, ब्लॉक कृषि अधिकारी रूपचंद साहू, पीएचईडी कनिष्ठ अभियंता सीताराम जाट, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर जावेद अली, एसबीएम ब्लॉक कॉर्डिनेटर शंभू कुमार साहू, एनआरएलएम ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा फुलवारिया शामिल हुए।
-आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में आमजन को केन्द्र ङ्क्षबदु में रखकर सभी इंडिकेटर में और बेहतर कैसे किया जा सकता है, को लेकर विभिन्न विभागों को 25 सितंबर तक ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी तैयार करके जिला कलेक्टर को सबमिट करनी हैं।
योगेश कुमार मीणा, विकास अधिकारी, पंचायत समिति पीपलू
Published on:
25 Sept 2023 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
