24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक में होगा माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन, विधानसभा चुनाव में माली समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर होगी चर्चा

महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेववाली में माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन रविवार को होगा। जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि रविवार को जिलास्तरीय राजनीतिक सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं कलश यात्रा लेकर सम्मेलन स्थल पर आएगी।

2 min read
Google source verification
टोंक में होगा माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन, विधानसभा चुनाव में माली समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर होगी चर्चा

टोंक में होगा माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन, विधानसभा चुनाव में माली समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर होगी चर्चा

टोंक. महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेववाली में माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन रविवार को होगा। इसकी तैयारियों एवं उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें माली समाज के संरक्षक एवं सम्मेलन संयोजक कमलेश ङ्क्षसगोदिया ने कहा कि रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेववाली में माली समाज का राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


इसमें समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक जागरूकता को लेकर पंच-पटेल चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में 2023 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में माली समाज को टोंक जिले में प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि रविवार को जिलास्तरीय राजनीतिक सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं कलश यात्रा लेकर सम्मेलन स्थल पर आएगी। जहां महादेववाली स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राहुल सैनी, छोगालाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, अजय सांखला, बालमुकुन्द सैनी, शंकर, पीपलू तहसील अध्यक्ष कैलाश कच्छावा, प्रवक्ता विष्णु सैनी, मोहन बागड़ी, शंकर व कमलेश मौजूद थे।

पदाधिकारियों ने गांवों में किया जनसंपर्क किया

पीपलू. आगामी 7 मई को टोंक जिला मुख्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेववाली में होने वाले माली समाज के राजनीतिक सम्मेलन को लेकर जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी पीपलू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि पीपलू कस्बे सहित आस-पास के गांवों में संपर्क किया गया। पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर लोगों को राजनीतिक सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही पोस्टर वितरित किए गए।

जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य एजेंडा प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से जिले की चार विधानसभाओं में से एक पर समाज के प्रतिनिधित्व की मांग की जाएगी। वहीं फूले दंपति को भारत रत्न दिए जाने, जनसंख्या में अनुपात में ओबीसी में आरक्षण कोटा निर्धारित करने, भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट के लिए मांग की जाएगी।

वहीं शिक्षा के माध्यम से आगे बढकऱ हम एक नए युग का निर्माण कर सकते हैं, बिना शिक्षा के व्यक्ति अंधे के समान है। ऐसे में समाज में शैक्षणिक व आर्थिक चेतना को लेकर ङ्क्षचतन किया जाएगा। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। समय-समय पर सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन करने जिससे एक ही जगह समाज के सभी लोगों का सामूहिक मिलन समारोह भी हो सके को लेकर चर्चा की जाएगी। इन सबके लिए समाजिक एकजुटता पर जोर दिया जाएगा। जनसंपर्क में प्रदेशउपाध्यक्ष कैलाश आर्यवीर, जिला उपाध्यक्ष नारायण सांखला, जिला सरंक्षक राधेश्याम अजमेरा, जगदीश, मांगीलाल आदि मौजूद रहे।