22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक में तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी

मेहता ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारीटोंक. भाजपा की ओर से शहर में रविवार शाम निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर शनिवार को बैठक हुई। इसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने पदाधिकारियों और कार्यकताओं की बैठक ली।

less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Aug 12, 2023

टोंक में तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी

टोंक में तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी

टोंक में तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी
मेहता ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
टोंक. भाजपा की ओर से शहर में रविवार शाम निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर शनिवार को बैठक हुई। इसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने पदाधिकारियों और कार्यकताओं की बैठक ली।


इसमें अजीत सिंह मेहता ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के साथ सभी को जोडऩे के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पैदल तिरंगा यात्रा रविवार शाम चार बजे गांधी पार्क के समीप खटीकों के मंदिर से रवाना होगी। जो घंटाघर नगर परिषद कार्यालय, सुभाष बाजार, काफला बाजार, नौशेमियां का पुल, बड़ा कुआं होते हुए सवाईमाधोपुर चौराहा पहुंचेगी।


मेहता ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूर्व के सालों की भांति ही निकाली जाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करना है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, शहर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, महेन्द्र चौधरी, गुड्डू खटीक, विष्णु चावला, सीताराम, बुद्धिप्रकाश, आमिर आदि शामिल थे।


संकल्प बैठक में दी जानकारी
इधर, उनियारा-देवली व टोंक विधानसभा क्षेत्र के बूथ विजय संकल्प बैठकों का आयोजन शुक्रवार को निजी महाविद्यालय में किया गया। इसमें वक्ता प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर, संभाग सह प्रभारी अतर सिंह भड़ाना, हिमांशु शर्मा, जिला प्रभारी मुकेश पारीक थे।


अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने की। प्रदेश मंत्री हीरालाल ने कहा कि बूथ विजय संकल्प बैठक में हमें बूथ को जीतने का संकल्प लेना है। कार्यकर्ता भाजपा को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।


बैठक में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पंकज वाल्मीकि, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, गणेश माहुर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, विस्तारक विकास शर्मा अन्य मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग