17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जरूरतमंदों को दी रजाइयां, सर्दी से मिलेगी राहत

रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान की ओर से धन्ना तलाई चौराहे पर आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंदों को रजाइयों का वितरण किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने बताया कि सचिन पायलट के टोंक विधानसभा क्षेत्र में रजाइयों का वितरण किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Jan 05, 2024

जरूरतमंदों को दी रजाइयां, सर्दी से मिलेगी राहत

जरूरतमंदों को दी रजाइयां, सर्दी से मिलेगी राहत

जरूरतमंदों को दी रजाइयां, सर्दी से मिलेगी राहत
रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान की ओर से धन्ना तलाई चौराहे पर आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंदों को रजाइयों का वितरण किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने बताया कि सचिन पायलट के टोंक विधानसभा क्षेत्र में रजाइयों का वितरण किया है।

उन्होंने बताया कि कई लोग ऐसे हैं जो परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन तक सरकार की योजनाएं तो पहुंच रही है। लेकिन फिर भी कई प्रकार की कमी बनी रहती है। ऐसे में तेज गलन में भी उनको साधारण चादर के सहारे रात गुजारनी पड़ती है। कई लोग तो पेड़ों के नीचे रात गुजारते हैं। ऐसे लोगों की मदद करने के उद्देश्य से रजाइयों का वितरण किया गया है।


ताकि लोगों को सर्दी से बचाव मिल सके। इससे पहले गुरुवार रात भी शहर के बेसहारा लोगों को रजाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान रामगोपाल चौधरी, रशीद मोहम्मद, फिरोज खान, हरीनारायण मीणा, आसिफ खान, अजीज उल्लाह, सलीम, उवेस, आशीष, हरीकेश आदि मौजूद थे।


स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ दिलाई

महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस स्थानीय शिव मंदिर हाउङ्क्षसग बोर्ड में शुक्रवार को दोपहर मनाया गया।


महिला पतंजलि की जिला प्रभारी शशि प्रभा कटियार ने बताया कि आज से 30 वर्ष भारत स्वाभिमान न्यास की स्थापना की गई थी। कार्यकर्ताओं की ओर से भजन, कीर्तन व यज्ञ का आयोजन किया गया।

उक्त कार्य में जिला प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने समस्त कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ दिलाई। भारत स्वाभिमान की महामंत्री अनीता दीक्षित, कोषध्यक्ष गोविन्दी गुप्ता, तहसील प्रभारी किरण गुप्ता, संगठन मंत्री सरस्वती बैरखा, मीनू तिवारी, हेमलता शर्मा आदि उपस्थित रहे।