31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिन पायलट के गढ़ की ये सीट तय करेगी भाजपा-कांग्रेस का भविष्य, मात्र एक हॉट सीट से प्रभावित होगा पूर्वी राजस्थान

Deoli-Uniara Assembly Constituency : राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से गुरुवार शाम जारी की गई उम्मीदवारों की तीसरी सूची में देवली-उनियारा सीट पर मौजूदा विधायक हरीशचन्द्र मीणा पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है। पार्टी ने उनको इस सीट पर लगातार दूसरी बार मौका दिया है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Santosh Trivedi

Oct 27, 2023

sachin_pilot_.jpg

Deoli-Uniara Assembly Constituency : राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से गुरुवार शाम जारी की गई उम्मीदवारों की तीसरी सूची में देवली-उनियारा सीट पर मौजूदा विधायक हरीशचन्द्र मीणा पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है। पार्टी ने उनको इस सीट पर लगातार दूसरी बार मौका दिया है। इस सीट पर भाजपा ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर रखा है। इस चुनाव के दौरान देवली-उनियारा पहली सीट होगी जिस पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। अब बैंसला के सामने चुनौती देने वाले उम्मीदवार हरीश मीणा होंगे। इस सीट पर तीसरे मोर्चे या निर्दलीय की स्थिति अब तक बनती दिखाई नहीं दे रही है।


दोबारा क्यों दिया मौका

इस सीट पर गुर्जर एवं मीणा जाति के मतदाताओं का बाहुल्य है। भाजपा ने जहां गुर्जर प्रत्याशी बैंसला पर दांव खेला है। वहीं कांग्रेस ने मीणा प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। हरीश मीणा का अपने जातिगत वोटों पर पकड़ होने के कारण उन्हें दूसरी बार मौका मिला है। हालांकि दावेदारों की सूची में कई नाम थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान को हरीश मीणा के सामने अन्य प्रत्याशी कमजोर नजर आए। वहीं हरीश मीणा के नाम पर मुहर लगा दी।

ये है कॅरियर

देवली-उनियारा सीट पर हरीश चंद्र मीना का जन्म 5 सितंबर 1954 को राजस्थान के सवाई माधोपुर के बामनवास में हुआ था। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की था। वह राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) गए। मास्टर्स के अपने अंतिम वर्ष के दौरान उन्हें भारतीय पुलिस सेवा प्राप्त हुई। इसके बाद वे डीजीपी पद से रिटायर होकर राजनीति में आए। दौसा से सांसद चुने गए। इसके बाद देवली उनियारा सीट से विधायक चुने गए। यहां से दूसरी बाद विधायक पद के लिए भाग्य अजमाएंगे।


उनियारा क्षेत्र में ये बने विधायक


उनियारा विधानसभा में 1952 में राव राजा सरदारसिंह आरआरपी, 1957 राव राजा सरदार सिंह आरआरपी, 1962 में दिग्विजय सिंह एसडब्लूटी, 1967 दिग्विजयी सिंह एसडब्लूटी, 1972 राव राजा राजेंद्र सिंह कांग्रेस, 1977 दिग्विजय सिंह जेपी, 1980 रामलाल कांग्रेस, 1985 दिग्विजय सिंह जेपी, 1990 दिग्विजय सिंह जेडी, 1993 जगदीश प्रसाद मीणा बीजेपी, 1998 दिग्विजय सिंह कांग्रेस, 2003 प्रभुलाल सैनी बीजेपी, परिसीमन के बाद देवली-उनियारा विधानसभा चुनाव 2008 में रामनारायण मीणा, 2013 भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को सफलता मिली। इसके बाद 2018 में कांग्रेस ने हरीश मीणा को मैदान में उतारा और विधायक चुने गए।

यह भी पढ़ें : धौलपुर विधानसभा सीट पर जीजा-साली के बीच होगा रोचक मुकाबला, टिकी सबकी नजर

Story Loader