4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज ने शुरू की ये नई बस सेवा, जनता को यात्रा का सीधा मिलेगा लाभ

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज ने नई बस सेवा शुरू की है। इससे जनता को यात्रा का सीधा लाभ मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 10 Jul 2024, 11:01 AM IST

rajasthan roadways

टोंक। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के टोंक आगार की ओर से टोंक से सांवरिया सेठ के लिए बस सेवा का केन्द्रीय बस स्टैण्ड से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। मेहता ने बस चालक और परिचालक को माला पहनाकर स्वागत कर मंगलयात्रा की कामना की।

इस दौरान मेहता ने कहा कि टोंक से सीधे जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा का लाभ मिलेगा। राजस्थान की डबल इंजन सरकार रोडवेज को समृद्ध और लाभ युक्त निगम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चीफ मैनेजर नंदकिशोर मीणा ने कहा कि बस सेवा दोपहर 12.15 बजे से नियमित रूप से चलेगी।

प्रबंध संचालक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सवाई माधोपुर से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे टोंक, 2 बजे टोडारायसिंह, शाम को 4.30 केकड़ी, 5.15 पर भीलवाड़ा व देर शाम 7.30 बजे चित्तौडगढ़ व 8.30 बजे सांवरिया सेठ पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7.30 बजे वापस रवाना होकर सुबह 6 बजे चित्तौड़, 7.35 बजे भीलवाड़ा, 10.30 पर केकड़ी, 11.30 बजे टोडारायसिंह व दोपहर 12.30 बजे टोंक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बिगड़े बोल… राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान