24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: 1400 कट्टों में भरी 42 लाख की सरसों चुरा ले गए चोर, व्यापारी ने अनशन की दे डाली चेतावनी

राजस्थान में एक व्यापारी के करीब 42 लाख कीमत की सरकों की चोरी का राज 8 माह बाद भी नहीं खुल पाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 9 Oct 2024, 1:35 PM IST

राजस्थान के टोंक जिले के देवली उपखंड के निवारिया ग्राम में किराए के गोदाम में रखे एक व्यापारी के करीब 42 लाख कीमत के सरसों की चोरी का राज आठ माह बाद भी नही खुल सका है। मंगलवार को पीड़ित व्यापारी ने व्यापार महासंघ पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ यहां आकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना को ज्ञापन सौंपा है।जिसमें सात दिवस में कार्रवाई नही होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है।

पीड़ित व्यापारी संजय कुमार जैन पुत्र महेन्द्र कुमार ने बताया कि वह मै. पाटनी ट्रेडिंग कम्पनी निवारिया में अपना व्यवसाय करता है।कार्य के लिए ग्राम निवारिया में अशोक कुमार शर्मा से गोदाम किराए पर ले रखा था जिसमें पीड़ित ने मार्च 2023 में 1400 कट्टे सरसों भर कर रखी थी। गोदाम के पास मालिक अशोक शर्मा का आवासीय मकान है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: ‘पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार की तय हो जवाबदेही’, CM भजनलाल ने दिए ये निर्देश

पीड़ित को इस वर्ष 5 फरवरी को जब सरसों की आवश्यकता होने पर गोदाम पर गया तो उसे वहां गोदाम साफ-सुथरा मिला।गोदाम मालिक से जानकारी लेने पर सरसों कट्टे गायब होने के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। जिसकी रिपोर्ट दूनी थाने में दर्ज करवाई गई। लेकिन 8 माह बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का सुराग लगाने में नाकामयाब रही है। जिसके पीड़ित व्यापारी का परिवार आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान है।

इस मामले में मंगलवार को पीड़ित ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है।पीड़ित के साथ मे आए व्यापार महासंघ पदाधिकारियों एवं निवारिया के ग्रामीणों ने1400 कट्टे सरसों चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात् पुलिस की कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया।इस दौरान पीड़ित व्यापारी संजय पाटनी, मोनू सिंह, तारेश, भूपेश, नोरत मल,सुरेंद्र अग्रवाल, सोजी, रामसिंह, हंसराज, पोलू, सचिन समेत कई मौजूद रहे।

निवारिया ग्राम में गोदाम से 1400 सरसों कट्टे चोरी का मामला गंभीर है।इससे जुड़ी पूर्व जांच की पुलिस उपाधीक्षक से रिपोर्ट लेकर आगे कार्रवाई करेंगे।- विकास सांगवान, पुलिस अधीक्षक टोंक

यह भी पढ़ें : 11 , 12 और 13 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद; जानें क्यों?