
Road Accident: टोडारायसिंह थानांतर्गत बावड़ी झिराना मार्ग पर सोमवार देर शाम बालापुरा पेट्रोल पम्प के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक चालक इकलौते बेटे की मौत हो गई। जिसका मंगलवार सुबह मेहंदवास पुलिस ने टोडारायसिंह सीएचसी में पोस्टमार्टम करवां शव परिजनों के सुपुर्द किया, वही पुलिस नेे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेहंदवास थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक गोपालपुरा निवासी कानाराम (21) पुत्र लालाराम गुर्जर है। कानाराम सोमवार देर शाम परिजनों को लाम्बाकला जाने के लिए कहकर बाइक से रवाना हुआ था। इसी बीच बालापुरा पेट्रोल पम्प के निकट सामने से तेज गति में आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कानाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे अचेतावस्था में टोडारायसिंह सीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो बहनों में था इकलौता: ग्रामीणों के अनुसार कानाराम दो बहनों में इकलौता था। मंगलवार सुबह शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे के शव को देख मां व पिता के साथ दोनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। कानाराम का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था।
Published on:
15 May 2024 10:55 am

बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
