टोंक

Rajasthan Road Accident: बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, टक्कर के बाद 30 फीट तक घसीटते ले गया कंटेनर

Rajasthan Road Accident: जयपुर-कोटा हाइवे स्थित पनवाड़ मोड़ पर पर रविवार सुबह कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को मौके पर ही जब्त कर लिया।

less than 1 minute read
Aug 14, 2023


देवली/पत्रिका. Rajasthan Road Accident: जयपुर-कोटा हाइवे स्थित पनवाड़ मोड़ पर पर रविवार सुबह कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को मौके पर ही जब्त कर लिया। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह 64 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन लाल मोरलिया पुत्र धन्ना लाल रैगर निवासी प्रताप कॉलोनी देवली गांव अपने बड़े भाई लादूलाल को साथ लेकर किसी कार्य से चांदली ग्राम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पनवाड़ मोड़ पर जयपुर की तरफ से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

इससे दोनों भाई कंटेनर से सड़क पर करीब 30 फीट दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में मोहन लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं लादूलाल घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रैफर कर दिया गया। मृतक मोहन लाल को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई।

पनवाड़ चौकी प्रभारी बद्री लाल यादव ने बताया कि मामले को लेकर मनोज पुत्र मोहन लाल ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटनाकारित करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दी है। पुत्र की रिपोर्ट बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कंटेनर वाहन को दुर्घटनास्थल से जब्त कर लिया है। हैड कांस्टेबल बद्री लाल ने बताया कि गंभीर घायल लादूलाल की भी जयपुर पहुंचने के बाद मौत हो गई है।

Published on:
14 Aug 2023 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर