न्यायिक अधिकारियों की जांच में कारागार परिसर में लगे सभी सीसीसीटी चालू स्थिति में नहीं मिले। इस पर उन्होंने कारागार अधीक्षक को इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कारागार में स्थित कम्प्यूटर्स को जल्द इन्स्टॉल कराने, के निर्देश भी दिए। न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों के सम्बन्ध में संधारित रजिस्टर व पत्रावलियों का अवलोक कर कारागृह में नियुक्त चिकित्सक के आवक-जावक रजिस्टर, संचालित भोजनशाला बैरक, शौचालय व स्नानागार का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।