
बजरी के अवैध स्टॉक पर एसआइटी ने की कार्रवाई, विद्यालय खेल मैदान समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर दो हजार टन बजरी फैलाई
टोडारायसिंह. एसआइटी ने शनिवार को छाणबाससूर्या स्थित विद्यालय खेल मैदान समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर बजरी स्टॉक पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से करीब दो हजार टन बजरी को फैला दिया। उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी ने बताया कि बजरी खनन व परिवहन के बाद किए गए स्टॉक पर एसआइटी की ओर से कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार सीताराम वैष्णव की अगुवाई में खरेड़ा चौकी इंचार्ज किशनलाल, कास्टेबल सीताराम, रामकुंवार, शिवचरण मय जाप्ते के छाणबाससूर्या पहुंचे, जहां पर खनन माफिया ने छाणबाससूर्या विद्यालय के खेल मैदान समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर बजरी का स्टॉक कर रखा था, जिसे दो जेसीबी मशीनों से खुर्द-बुर्द करने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। नायब तहसीलदार ने बताया कि आधा दर्जन स्थानों पर करीब दो हजार टन बजरी को नष्ट किया गया है। इधर, पुलिस ने बजरी खनन कर्ताओं में पंचायतराज चुनाव को लेकर 49 व्यक्तियों के खिलाफ भी पाबंद की कार्रवाई की है।
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
दूनी. दूनी थानाप्रभारी बाबूलाल टेपण ने दूनी-आवां मार्ग से शुक्रवार देर रात बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर एमएमआरडी एक्ट में मामला दर्ज किया है। हैडकांस्टेबल शिवकुमार जाट ने बताया कि आरोपी चालक कंवरावास थाना टोड़ारायसिंह निवासी जय भगवान है।
तेज गति के वाहनों के चालान
टोंक. यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में कईस्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इसमें यातायात नियम तोडऩे वाले वाहनों के चालान किए गए। वहीं यातायात पुलिस ने हाइवे पर नाका लगाकर तेज गति से दौड़ रहे वाहनों के भी चालान किए गए। यातायात प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि पुलिस टीम ने कुल 90 चालान बनाए।
टीम में शामिल एएसआईकजोड़मल, हैड कांस्टेबल बाबूलाल आदि ने तेज गति के 26, सीट बैल्ट के 4 तथा बिना हेलमेट के 60 चालान बनाए। टीम ने शहर के गुलजार बाग स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
पांच ट्रैक्टरों का चालान
उनियारा. उनियारा पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान शनिवार को पांच ट्रैक्टरों का चालान किया। थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने बताया कि टोंक सवाईमाधोपुर हाइवे पर वाहन चैकिंग के दौरान निर्धारित कागजातों के अभाव में पांच ट्रैक्टरों का चालान किया।
Published on:
12 Jan 2020 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
