17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में नही है पानी की व्यवस्था

शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद की ओर से शौचालय बनवा कर वाह-वाही तो लूट ली, लेकिन इनमें आज तक पानी की कोईस्थाई व्यवस्था नहीं की है, जिससे शौचालय का लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में नही है पानी की व्यवस्था

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में नही है पानी की व्यवस्था

टोंक. शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद की ओर से शौचालय बनवा कर वाह-वाही तो लूट ली, लेकिन इनमें आज तक पानी की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं की है, जिससे शौचालय का लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं इन शौचालयों की सफाई के लिए लगाए कर्मचारी को भी पानी के अभाव में परेशानियां हो रही है।

जानकारी अनुसार टोंक नगर परिषद क्षेत्र में शहर के लोगों को शौचालय की सुविधा के लिए नगर परिषद के तात्कालीन बोर्ड में प्रस्ताव लेकर स्वच्छ भारत अभियान मिशन के तहत करीब एक दर्जन से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया। कई शौचालयों में पानी की व्यवस्था के लिए पानी की टंकी भी रखवाई गई है व कई में आज तक भी टंकियां नहीं रखी गई है।

इतना ही नहीं जिन शौचालयों पर पानी की टंकियां रखी हुई, उनमें भी पानी भरने के लिए आज तक कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उम्मीद ओर उद्देश्य से शौचालयों का निर्माण करवाया गया था, वो पूरा नही हो पा रहा है। शहर के बाजार में दुकानदारों व लोगों की सुविधा के लिए नौशे मियां के पुल क्षेत्र में बनाया गया।

इसी तरह शहर के ही हायर सैकण्डरी स्कूल के पास विवेकानन्द सर्कल के पास बने शौचालय में भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से शौच के लिए
आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।

इसी तरह शास्त्री नगर क्षेत्र के पास संतोषी माता के मंदिर व तलाई के पास बनाएं गए शोचालय में भी पानी की व्यवस्था नहीं मिली। इसी तरह बड़ा कुआं जैन नसियां के सामने बने शौचालय में भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

यहां के व्यापारियों ने बताया कि इस शौचालय के बाहर भी गंदगी
जमा होने के साथ कीचड़ जमा हुआ है, जिसमें मवेशी दिनभर मुहं मारते रहते है। साथ शौचालय के बाहर निजी वाहनों का जमावड़ा रहने व अस्थाई किए गए अतिक्रमण से महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।