5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों प्रकरणों का राजीनामे से किया निस्तारण

National public court: तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से न्यायिक मजिस्टे्रट की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें दर्जनों प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया।  

2 min read
Google source verification
राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों प्रकरणों का राजीनामे से किया निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों प्रकरणों का राजीनामे से किया निस्तारण

देवली.तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को न्यायिक मजिस्टे्रट अमरसिंह खारडिय़ा की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें दर्जनों प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया। समिति सचिव हरीश कुमार जैन ने बताया कि सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्टे्रट के 84 प्रकरण रखे गए।

इनमें 29 प्रकरण निस्तारित किए तथा 8 लाख 80 हजार 100 रुपए सेटलमेंट राशि हुई। अपर सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्टे्रट के 56 प्रकरण में 4 प्रकरण निस्तारित किए जाकर 82 हजार 500 रुपए की सेटलमेंट राशि हुई। ग्राम न्यायालय अधीन 113 प्रकरणों में से 23 निस्तारित किए गए।

जबकि एक लाख 10 हजार रुपए सेटलमेंट राशि हुई। इसी प्रकार बैंकों की प्री-लीटिगेशन के 40 प्रकरणों में से 5 प्रकरण निस्तारित किए जाकर 3 लाख 51 हजार 500 रुपए सेटलमेंट हुए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में कुल 56 प्रकरण निस्तारित किए गए। इस दौरान अधिवक्ता प्रकाशचंद, महावीर सिंह राठौड़, राजेश जैन, बंशीलाल, सागर चौहान, जितेन्द्र शर्मा, न्यायालय के यासीन अली खान, संजय जैन, शंकरलाल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल मौजूद थे।


48 प्रकरणों का निस्तारण
टोंक. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मोटरयान दुर्घटनावाद निवारण न्यायालय में शनिवार को न्यायाधीश माधवी दिनकर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 48 प्रकरणों का निस्तारण कर एक करोड़ 49 लाख 46 हजार रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए। इन प्रकरणों का निस्तारण आपसी समझाइश से किया गया। इस दौरान न्यायालय के किशनलाल, सिद्धांत कुमावत, महेश आदि मौजूद थे।

76 6 प्रकरणों का निस्तारण
टोंक. राज्य एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले के सभी न्यायिक न्यायालयों में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज बंसल ने बताया कि जिले के समस्त न्यायिक न्यायालयों में लंबित श्रेणी के 26 15 प्रकरण रखे गए।

इसके लिए 16 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। इनमें 76 6 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं 256 27976 रुपए का अवॉर्ड पास किया गया। प्री-लिटिगेशन श्रेणी के 26 16 में से 91 प्रकरणों का निस्तारण कर 6 18 1798 रुपए का अवॉर्ड पास किया गया।