5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दानपात्र तोडकऱ हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ

दानपात्र तोडकऱ हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ  

less than 1 minute read
Google source verification
दानपात्र तोडकऱ हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ

दानपात्र तोडकऱ हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ

राजमहल. गांवड़ी पंचायत क्षेत्र के कालानाडा गांव के बालाजी मंदिर में चोरों ने शुक्रवार रात को मुख्य दरवाजे को तोडकऱ अंदर रखे दानपात्र का ताला तोडऩे के साथ ही हजारों की नकदी ले गए। घटना की जानकारी शनिवार तडक़े जब पुजारी राजेश शर्मा आरती करने के लिए पहुंचा तब लगा।

पुजारी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को देते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्र हो गई। गांवड़ी सरपंच बजरंग लाल धाकड़ ने बताया कि मंदिर का दानपात्र अगले ही दिन खोला जाना तय था। दानपात्र में लगभग 30 से 35 हजार रुपए नगद होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देवली थाना पुलिस को देने के बाद बीसलपुर चौकी प्रभारी बद्री लाल यादव ने मौका स्थिति का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कुएं मिली लावारिस मोटरसाइकिल

पीपलू (रा.क.). पीपलू थाना क्षेत्र के समदपुरा में एक खेत में लावारिस मोटरसाइकिल मिली हैं। पीपलू थाने के एएसआई बालकिशन शर्मा ने बताया कि श्योपाल मीणा पुत्र बद्री मीणा समदपुरा के कुएं में लावारिस मोटरसाइकिल गिरी होने की सूचना मिली, जिस पर र पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से मोटरसाइकिल को बाहर निकाला हैं।

प्रथम दृष्टया मोटरसाइकिल करीब 3 दिन पहले कुएं में गिरी होना ज्ञात हो रहा हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया हैं तथा कुएं के मालिकों, गांव के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरु की हैं। फोटो पीआर 2712 सीए, सीबी: पीपलू। समदपुरा में कुएं में मिली लावारिश मोटरसाइकिल।