20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहरीले कीड़े ने नहीं बक्शा मासूम को, ले ली जान

घाड़ थाना क्षेत्र के चंदवाड़ गांव स्थित खेत पर जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

टोंक

•

image

Azhar uddin

•

Jun 23, 2018

अस्पताल

बंथली क्षेत्र के दूनी अस्पताल में पोस्टमार्टम से पूर्व पंचनामा बनाती पुलिस।

बंथली. घाड़ थाना क्षेत्र के चंदवाड़ गांव स्थित खेत पर जहरीले कीड़े के काटने से गुरुवार शाम एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने उसे दूनी अस्पताल में भर्तीकराया। जहां से टोंक तथा टोंक से जयपुर रैफर कर दिया गया। बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।

परिजन पोस्टमार्टम कराने शुक्रवार सुबह दूनी पहुंचे, लेकिन यहां कार्यरत चिकित्सकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घाड़ का क्षेत्राधिकार बता पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। बाद में घाड़ से आए चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। इस दौरान शव एक घंटे कार में रखा रहा। सरोली पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतक मासूम चंदवाड़ निवासी हनुमान (13 माह) पुत्र सावना बैरवा है। उन्होंने बताया कि हनुमान अपनी मां के साथ खेत पर गया था।

वह मासूम को एक तरफ सुला कार्य करने लगी इसी दौरान जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। इधर, शव को दूनी अस्पताल लाए जाने के बाद पुलिस ने तहरीर भी तैयार कर दी, लेकिन वहां कार्यरत तीनों चिकित्सकों ने घाड़ थाना व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र का मामला बताकर पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। बाद में घाड़ चिकित्सक लक्ष्मीनारायण शर्मा को बुलवाकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा गया।

करंट की चपेट में आने से विवाहिता की दर्दनाक मौत


मालपुरा. उपखण्ड के डिग्गी थानान्तर्गत कड़ीला गांव में शुक्रवार को अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाते समय छत पर से गुजर रही विद्युत लाइन के तार में अचानक कपड़ा उडकऱ चले जाने से प्रवाहित हुए करंट की चपेट में आ जाने से एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी अनुसार विवाहिता आरजू शर्मा(25) पत्नी जितेन्द्र शर्मा अपने मकान की छत पर कपड़े सूखा रही थी कि अचानक एक कपड़ा हवा के झोंके के साथ मकान की छत से गुजर रही विद्युत लाइन के तारों के छू गया, जिससे कपड़े में करंट के प्रवाहित होने से आरती करंट की चपेट में आ गइ और गंभीर रुप से झुलस गई।

ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालपुरा लाया गया जहां कुछ समय बाद ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया। वही डिग्गी थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद मय दल-बल के मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग