14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

टोंक. भगवान देवनारायण जयन्ती के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शहर के पुरानी टोंक स्थित हीरा चौक क्षेत्र से देवजी की शोभायात्रा रवाना हुई। विधायक राजेन्द्र गुर्जर व रामलाल सण्डीला ने शोभायात्रा को रवाना किया। इस मौके पर समाज के लोग नाचते हुए रवाना हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
tonk

टोंक में शुक्रवार को शोभायात्रा में शामिल गुर्जर समाज के लोग।

टोंक. भगवान देवनारायण जयन्ती के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शहर के पुरानी टोंक स्थित हीरा चौक क्षेत्र से देवजी की शोभायात्रा रवाना हुई।

विधायक राजेन्द्र गुर्जर व रामलाल सण्डीला ने शोभायात्रा को रवाना किया। इस मौके पर समाज के लोग नाचते हुए रवाना हुए। शोभायात्रा में देवजी की झांकी सजाई गई।

ये मुख्य मार्गों से होते हुए बमोर गेट स्थित देवनारायण मन्दिर पहुंचकर विसर्जित हुई। इस मौके पर रामलाल गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, रामदेव, हरभजन, राजकिशोर, रामावतार, किशनलाल समेत कई लोग मौजूद थे।

टोडारायसिंह. कस्बे में गुर्जर समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। ये सामुदायिक चिकित्सालय के पास पीपाजी के मन्दिर से रवाना होकर ताखाजी की गली, भूडापोल, पुराना बस स्टैण्ड, स्टेट बैंक होते हुए विभिन्न मार्गों से देवनारायण मन्दिर पहुंची।

इस दौरान देवनारायण भगवान की झांकी सजाई। गुर्जर समाज सुधार कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण कटारिया, पूर्व चेयरमैन किशनलाल गुर्जर, लालजी तंवर, रामकरण, पार्षद बाबूलाल ठग, छीतरलाल गुर्जर आदि लोग साथ थे।

दूनी .देवनारायण जयंती पर शुक्रवार को दूणजा माता मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई। समाज के गिर्राज गुर्जर ने बताया कि देवनारायण जयन्ती पर झरमाल्या देवनारायण मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

भगवान की पुष्पों से झांकी सजाई गई। कलशयात्रा दूणजा माता मंदिर से रवाना होकर झरमाल्या देवनारायण मंदिर पहुंची। जहां लोगों ने स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें

image