
नानेर गांव के बैंक स्कूल व दो मकानों के ताले तोडकऱ चोरी की वारदात
पीपलू. उपखंड क्षेत्र के नानेर में शनिवार देर रात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा, पब्लिक स्कूल सहित दो मकानों में ताले तोडकऱ चोरी की वारदाता को अंजाम दिया। घटना का पता रविवार सुबह लगने पर पीपलू पुलिस थाने पर इतला दी गई। नानेर सरपंच मदनलाल चौधरी ने बताया कि सूचना पर पीपलू थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया।
सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक रात करीब पौने 2 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा में चोर ताले तोडकऱ अंदर घुस गए। जहां कागजों को इधर उधर बिखेर दिया। हालांकि चोर स्ट्रांग बॉक्स में पड़ी नकदी नहीं ले जा पाए। चोर बैंक से एक सीपीयू ले गए। साथ ही तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए पांच के वायर हटा गए।
इसी तरह रमेश रैगर के मकान से 1 लाख 80 हजार रुपए की नकदी तथा बजरंग रैगर के मकान से 25 हजार रुपए ले गए। इसी तरह लता पब्लिक स्कूल में भी ऑफिस के ताले टूटे हैं।हालांकि यहां से चोरों ने कोई सामान चोरी नहीं किया है। पीपलू पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक, पीडि़तों की ओर दी गई रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने घर में घुसकर उड़ाई नकदी व आभूषण
निवाई. शहर में शनिवार देररात चोर एक घर की खिडक़ी तोडकऱ अंदर घुस गए और नकदी ले गए। वारदात सुभाष कॉलोनी में शंभूदयाल बैरवा पुत्र कजोड़मल के घर हुई। जहां खिडक़ी में लगी लोहे की ग्रिल को तोडकऱ चोर अंदर घुस गए। जहां अलमारी खोलकर एक बैग में रखे साढ़े चार हजार रुपए चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने अंदर के कमरे में कुंदी लगाकर सो रहे मकान मालिक का दरवाजा खटखटा दिया।
दरवाजे की आवाज सुनकर उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो पांच लोगों को देखकर चिल्लाई और पत्नी की आवाज सुनकर पति शूंभदयाल जागकर दरवाजे की दौड़ा तथा दरवाजा बंद करने लगा। तो चोरों ने उस पर लोहे के सरिए से वार कर दिया। इससे उसकी अंगुली एवं हाथ में चोट आई गई। पति-पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजा बंद करने लगे। उधर चोरों ने दरवाजा के धक्का देकर खोलने का प्रयास करते रहे। मकान मालिक के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज से डरकर चोर घर से बाहर निकल कर भाग छूटे।
इधर, लाली गुर्जर ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के कारण जीवन यापन करने के लिए मजदूरी कर अपना पेट पालती है। वह रविवार को अपने ससुराल रवासा बौंली गई हुई थी। रात को वहीं रूक गई थी। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर में हुई चोरी की सूचना दी। पीडि़ता ने बताया कि चोरों ने सूने मकान में घुसकर बक्से का ताला तोडकऱ बक्से में आधा किलो चांदी के बाजूबंद और पायजेब, ढाई ग्राम सोने का लॉकेट तथा एक लाख रुपए की एफडी चुराकर फरार हो गए।
थानाधिकारी राजेंद्र खण्डेलवाल वारादात के बारे में जानकारी ली। एक सप्ताह पूर्व भरकुंआ तालाब रोड पर स्थित गणेश नगर में नकाबपोश लुटेरों ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर नकदी व आभूषण तथा सूने मकान से करीब ढाई लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग छूटे थे। थानाधिकारी राजेंद्र खण्डेलवाल का कहना कि चोरों को पकडऩे के लिए विशेष पुलिस गठित कर दी गई है, जो विभिन्न तकनीकी प्रयासों से लुटेरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लेगी।
Published on:
10 Oct 2022 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
