28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों को रास आ रही है ट्रांसफार्मरों से तेल और तांबा चोरी, एक माह में हो चुकी एक दर्जन से अधिक घटनाएं

विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल, तांबा चोरी किए जाने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं। इसका असर विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारी भी इन घटनाओं से परेशान हैं। पिछले कुछ समय के भीतर ही क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  

2 min read
Google source verification
चोरों को रास आ रही है ट्रांसफार्मरों से तेल और तांबा चोरी, एक माह में हो चुकी एक दर्जन से अधिक घटनाएं

चोरों को रास आ रही है ट्रांसफार्मरों से तेल और तांबा चोरी, एक माह में हो चुकी एक दर्जन से अधिक घटनाएं

उपखंड क्षेत्र सहित जिलेभर में विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल, तांबा चोरी किए जाने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं। इसका असर विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारी भी इन घटनाओं से परेशान हैं। बिजली निगम ने इन घटनाओं को लेकर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई हैं लेकिन गिरोह का पर्दाफाश नहीं होने से घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

पिछले कुछ समय के भीतर ही क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। इन घटनाओं से न सिर्फ बिजली निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि आमजन को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

बिजली की डीपी चोरी होने से गांव, मोहल्लों में अंधेरा हो जाता हैं। विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की घटना के बाद मोहल्ले, गांव की कई बार तो 5 से 7 दिन तक बिजली सप्लाई भी ठप हो जाती है। एक विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल तांबा चोरी की घटना से विभाग को करीब 1 लाख रुपए का फटका लगता है। ऐसे में हर माह निगम को लाखों रूपए की चपत लगती हैं।

इसलिए डाला जाता है ट्रांसफार्मर में तेल

मेन लाइन से सप्लाई आने और बाहरी वातावरण के अनुसार ट्रांसफार्मर जल्दी गर्म हो जाते हैं। इसे ठंडा करने में तेल का इस्तेमाल होता है। तेल का इस्तेमाल ईंधन के रूप में भी होता है। घरेलू दवा के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं। ऑयल व तांबा बाजार में काफी महंगे भाव में बिकने से चोर मालामाल व निगम कंगाल होते जा रहे हैं।

थाने में करवाया मामला दर्ज
निगम के सहायक अभियंता आरडी मीणा ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोर नीचे गिराकर उसमें से कीमती सामान ऑयल, कॉपर चोरी कर ले जाते है। जिससे निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचने तथा विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती हैं। इसको लेकर 1 जनवरी को झिराने थाने में 5 घटनाओं का विवरण देते हुए मामला दर्ज करवाया गया हैं। वहीं पीपलू थाने में 3 जनवरी को 3 घटनाओं का वितरण देते हुए मामला दर्ज करवाया हैं।

हाल ही में ये हुई घटनाएं

31 दिसंबर 2023 को इस्लामपुरा नया गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
30 दिसंबर 2023 को चौगाई बैरवा मौहल्ला हाजीपुरा मोड़ से दो विद्युत डीपी से तेल, तांबा चोरी
28 दिसंबर 2023 को बैरवाल मौहल्ला कुरेड़ी में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
28 दिसंबर 2023 को देवरी गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
18 दिसंबर 2023 मोहनी बाढ़ ढ़ाणी पर स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
16 दिसंबर 2023 को बगड़ी में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
12 दिसंबर 2023 को गोरधनपुरा लावा रोड़ पर स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
28 नवंबर 2023 को जानकीवल्लभपुरा में स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी
23 नवंबर 2023 कठमाणा पंचायत के बेगमपुरा स्कूल के सामने स्थापित ट्रांसफार्मर से चोरी

&तेल, तांबा चोरी होने के बाद ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के अनुसार ही बिजली सप्लाई सुचारू हो पाती हैं। घटनाओं को लेकर हर बार थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हैं, लेकिन कभी चोर पकड़ में नहीं आए हैं।
आरडी मीणा, सहायक अभियंता, बिजली निगम, पीपलू