25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: प्राचीन गढ़ से हुआ टोंक महोत्सव का आगाज, ख्वाजा रामसिंह ने बनाया था टूंकड़े से टोंक

महोत्सव के प्रणेता हनुमान सिंहल ने टोंक का इतिहास लिखकर शहर के इतिहास को लोगों के सामने जागृत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Dec 2017, 7:33 AM IST

टोंक स्थापना दिवस महोत्सव

टोंक. टोंक स्थापना दिवस महोत्सव की शुरुआत रविवार से पुरानी टोंक स्थित गढ़ परिसर में पूजा-अर्चना साथ हुई।

टोंक. टोंक स्थापना दिवस महोत्सव की शुरुआत रविवार से पुरानी टोंक स्थित गढ़ परिसर में पूजा-अर्चना साथ हुई। इसमें विधायक अजीत मेहता, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, प्रधान जगदीश गुर्जर एवं स्थापना समिति से जुड़े हनुमानसिंह सोलंकी, संजीव सिंहल, गोरधन हिरोनी, सुनील बंसल अजीत सिंहल, सुजीत सिंहल आदि ने लक्ष्मीनाथ मंदिर में पूजा की।

इसके बाद आयोजित समारोह मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता ने कहा कि 24 दिसम्बर को टूंकड़े से टोंक बना। इसका श्रेय ख्वाजा रामसिंह को जाता है। इसके बाद अब इस गंगा-जमुनी विरासत को कैसे कायम रखा जा सके। यह चिंतन आज हमें व युवाओं को करना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी को शहर की बेहतरी व विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने महोत्सव के प्रणेता हनुमान सिंहल का स्मरण करते हुए कहा उन्होंने टोंक का इतिहास लिखकर शहर के इतिहास को लोगों के सामने जागृत किया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसा काम करें जिससे समाज, राष्ट्र को मजबूती मिल सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा महोत्सव व शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव समिति चाहेगी तो अगली बार पर्यटन मंत्री से भी मिलकर टोंक स्थापना दिवस पर्यटन विभाग के साथ मनाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि नगरपरिषद सभापति लक्ष्मीदेवी ने कहा कि विरासत को बचाए रखने व विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

प्रधान जगदीश गुर्जर ने कहा कि महोत्सव से सभी को जुडऩा चाहिए। यह किसी संस्था का महोत्सव नहीं है। हर नागरिक का महोत्सव है और हर नागरिक को इसमें भूमिका अदा करना चाहिए। विप्र फाउण्डेशन एवं पण्डित दीनदयाल स्मृति मंच अध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा ने कहा कि टोंक की संस्कृति भाईचारे की संस्कृति है। हम सब एकता के सूत्र में बंधे हैं।

इसका कारण हमारी बुनियाद प्रेम और निष्ठा पर टिकी हुई है। इससे पहले अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बंधाकर स्वागत किया गया। महोत्सव समिति से जुड़े गोरधन हिरोनी ने महोत्सव के दौरान होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस मौके पर डॉ. जे. सी. गहलोत, पार्षद नगीना बी, कविता सिंहल, जसवंत सिंह नरूका, चन्द्रवीरसिंह चौहान, विजेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, रोहिताश्व कुमावत, हितेश शर्मा, गजराज सिंह, अरविंदसिंह सोलंकी, प्रवीणसिंह सोलंकी, उम्मेदसिंह महुआ, रघुवीरसिंह सोलंकी, उपसभापति अजय सैनी, उमराव सिंह, नीता कंवर, सोनू कंवर, दुर्गेश कंवर, किरण सोनी, शकील अहमद, राजेेश शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पंवार ने किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता होगी
महोत्सव के तहत स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद दो दिवसीय बेडमिन्टन प्रतियोगिताएं शुरू होगी। सेंट जोजफ सीनियर सैकण्डरी स्कूल में टोंक के विकास पर परिचर्चा का आयोजन होगा।