
टोंक में गो सेवकों का धरना
राजस्थान के टोंक जिले में गो अवशेष मिलने पर गो सेवक धरने पर बैठ गए। इस मामले में कलेक्टर डॉ सौम्या झा और एसपी विकास सांगवान के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष ने गो सेवकों से वार्ता की। जिसके बाद आखिरकार धरना खत्म हो गया। इस दौरान गो सेवकों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
दरअसल, आज सुबह टोंक शहर में पुलिस लाइन रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के बाहर गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद टोंक पुलिस और बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।
इस दौरान आक्रोशित गो सेवकों ने गोवंश के अवशेष के साथ घंटाघर की तरफ कूच किया और घंटाघर पर जाम लगा दिया। गो सेवकों ने बाजार की दुकानें भी बंद करा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया।
गो सेवकों ने घंटाघर पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। गो हत्या बंद करने और गो हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसपी के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष और गो सेवकों के साथ वार्ता की और धरना समाप्त हुआ।
Updated on:
07 Mar 2025 03:53 pm
Published on:
07 Mar 2025 03:49 pm

बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
