
शव के पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी के बाहर जमा लोगों की भीड़।
टोंक. दूनी के खवासपुरा गांव में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव मिलने पर पीहर पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। बुखार के बाद दूनी में उपचार के दौरान शनिवार को हुई विवाहिता की मौत के बाद दूनी पुलिस ने पीहर पक्ष की मौजूदगी में विवाहिता का पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। वहीं पीहर पक्ष की ओर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला थाने में दर्ज करवाया है। पोस्टमार्टम के दौरान ससुराल व पीहर पक्ष के बीच तनातनी भी हुई मगर पुलिस ने बीच में आकर शांति कायम की।
Published on:
20 May 2018 04:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
