3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गत वर्ष से आधा रह गया बीसलपुर बांध में पानी

अजमेर संभाग के सबसे बड़े बीसलपुर बांध पर मानसून सत्र का लगभग एक माह गुजरने के बाद भी बांध के जल भराव व केचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने के कारण अभी तक मानसून का ग्रहण जारी है।

2 min read
Google source verification
गत वर्ष से आधा रह गया बीसलपुर बांध में पानी

गत वर्ष से आधा रह गया बीसलपुर बांध में पानी

राजमहल. अजमेर संभाग के सबसे बड़े बीसलपुर बांध पर मानसून सत्र का लगभग एक माह गुजरने के बाद भी बांध के जल भराव व केचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने के कारण अभी तक मानसून का ग्रहण जारी है। बीसलपुर बांध में अब तक पानी की आवक नहीं के बराबर रही है, जिसके चलते बांध से जलापूर्ति व वाष्पीकरण को लेकर लगातार बांध का गेज गिरता जा रहा है।

बीसलपुर बांध के कंट्रोल रूम के अनुसार बांध का गेज मंगलवार को गत वर्ष 20 जुलाई 2020 के गेज के आंकडे के अनुसार अभी आधा पानी ही बांध में रह गया है। बीसलपुर बांध के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे तक बांध का गेज 309.43 आर एल मीटर दर्ज किया गया है।

जिसमें 9 .23 टीएमसी पानी का कुल भराव है। वहीं गत वर्ष 20 जुलाई 2020 को बांध का गेज312. 72 आर एल मीटर दर्ज किया गया था, जिसमें 21.01 टीएमसी पानी का भराव था। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जुलाई माह में बांध के जलभराव व केचमेंट एरिया में मानसून जल्दी ही सक्रिय हो गया था, जिससे बांध के जल भराव में सहायक बनास, खारी व डाई नदियों में पानी की आवक शुरू हो चुकी थी।

इसी प्रकार 2019 के दौरान बांध के जलभराव में पानी की आवक काफी तेज होने के चलते बांध छलक पड़ा था, वहीं काफी लंबे समय तक बांध से बनास में पानी की निकासी की गई थी, जिसके चलते बांध का गेज गत वर्ष काफी कम टूट पाया था, वहीं गत वर्ष मानसून की बेरुखी के चलते बांध में पानी की आवक काफी कम हुई थी।

वहीं इस बार फिर से मानसून की बेरुखी के चलते अब तक बांध के गेज में काफी कम बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह हो रही सप्लाई बीसलपुर जयपुर जलापूर्ति लाइन में 480 एमएलडी, बीसलपुर-दूदू वाया मालपुरा लाइन में 50 एमएलडी तथा बीसलपुर-झिराना वाया निवाई-चाकसू पाइप लाइन में प्रतिदिन 53 एमएलडी जलापूर्ति की जा रही है।