16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमले में युवक घायल, भीड़ ने अस्पताल का दरवाजा तोड़ा

पुरानी टोंक थानांतर्गत घंटाघर के पास स्थित इंदिरा रसोई के समीप रात कुछ युवकों ने धारधार हथियार से एक युवक पर हमला कर दिया।
2 min read
Google source verification
हमले में युवक घायल, भीड़ ने अस्पताल का दरवाजा तोड़ा

हमले में युवक घायल, भीड़ ने अस्पताल का दरवाजा तोड़ा

पुरानी टोंक थानांतर्गत घंटाघर के पास स्थित इंदिरा रसोई के समीप रात कुछ युवकों ने धारधार हथियार से एक युवक पर हमला कर दिया। इसमें गंगाधर पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी जाटा पाड़ा पुरानी टोंक घायल हो गया, जिसको सआदत अस्पताल लाया गया। अस्पताल में भीड़ जमा हो गई तथा गुस्साई भीड़ ने आपातकालीन यूनिट का दरवाजा तोड़ दिया। मोहल्ला जाटा पाड़ा में लोगों की भीड़ होने एवं तनाव के क्षरण वहां पुलिस बल तैनात किया गया।

मोहल्ले में तनाव

पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद ने बताया कि सोमवार रात घण्टाघर के समीप इंदिरा रसोई के नजदीक किसी पुरानी रंजिश के कारण गंगाधर गुर्जर एवं कल्लन, राशिद, मुकेश व रवि आदि के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में गंगाधर गुर्जर के सिर में चोट लगने से टांके आए है। इस घटना की खबर लगते ही पुरानी टोंक जाटा पाड़ा मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया साथ ही पुरानी टोंक पुलिस थाना में गुस्साई भीड़ जमा हो गईं। बाद में वहां पहुंचे नगर परिषद टोंक के पूर्व उपसभापति हरिभजन गुर्जर, भागचंद आदि ने समझाईश की तथा भीड़ को पुलिस ने वहां से हटाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पटाखे चलाने से मूकबधिर की ननिहाल में मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में आतिशबाजी के दौरान एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक सवाई माधोपुर जिले के बौंली निवासी समर (12) पुत्र महेश कुमार गोगिया यहां विकास नगर वाल्मीकि बस्ती में अपने ननिहाल में रहता था। सोमवार देर शाम वह मोहल्ले में स्टील के जग में पटाखा बम रख चला रहा था।

शरीर में धंस गए टूकडे

बम के धमाके से स्टील के जग फटने से उसके टूकडे समर के शरीर में धंस गए। हादसे के बाद समर को राजकीय सहादत अस्पताल टोंक लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। मृतक समर मूकबघिर होने के कारण पटाखे की आवाज नहीं सुन सकता था।

हादसे में हुई मौत

नेशनल हाइवे 52 जयपुर -कोटा पर सडक़ हादसे में रामबाबू पुत्र रामपाल जागा (37) निवासी महाराजपुरा चेनपुरा फाटक निवाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके मृतक रामबाबू के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।