3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां नौका दौड़ देखने के लिए दूर-दूर से लाखों की संख्या में आते हैं पर्यटक, आप भी बनाएं ट्रिप

केरल का यह छोटा सा शहर विशेष रुप से सालाना नौका दौड़ के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Dec 07, 2017

kerala tour

केरल राज्य के बैकवाॅटर पर्यटन का सबसे आकर्षक केन्द्र है अल्लेप्पी। यहां पर्यटक नारियल के पेड़ों के किनारे ठहरे हुए पानी में धीमी गति में नौका दौड़ का आंनद लेने आते हैं। झीलों की भूलभुलैया, लैगुन और मीठे पानी की नदियों के कारण इसे ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है।

kerala tourism

केरल का यह छोटा सा शहर विशेष रुप से सालाना नौका दौड़ के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटकों के लिए अल्लेप्पी, प्रसिद्ध बैकवाॅटर और राज्य के चावल के कटोरे कुट्टानड में नौकाविहार करने का मुख्य केन्द्र है। अल्लेप्पी के बैकवाॅटर में नौकाभ्रमण, भारत के अन्य शहरों की भागदौड़ से दूर यहां की साधारण जीवन शैली को करीब से देखने का मौका देता है।

Nehru Trophy Boat Race

नेहरु ट्राॅफी नौका दौड़ अल्लेप्पी का कभी ना मिस करने वाला आकर्षण है, जो सन् 1952 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की अल्लेप्पी यात्रा पर शुरु हुई थी। अगस्त में पुन्नमदा झील में होने वाला यह एक विशाल आयोजन है, जिसमें केरल की विशाल सर्प नौका और प्राचीन मलयाली राजाओं द्वारा उपयोग होने वाले चुंदन पोत इसके मुख्य आकर्षण है। आज यह नौका दौड़ अल्लेप्पी का सबसे बड़ा पर्यटन का आयोजन है। इसमें हर नौका एक गांव द्वारा प्रायोजित होती है। यह एक गंभीर दौड़ है, जिसमें हर नाव में 100 से ज्यादा नौका चलाने वाले होते हैं जो तेज संगीत पर इस दौड़ को खत्म करने की होड़ में रहते हैं।

Nehru Trophy

अल्लेप्पी बीच- अल्लेप्पी बीच या अलाप्पुझा बीच एक लंबा रेतीला समुद्र तट है, जिस पर एक लाइटहाउस और पुराना सागर सेतु भी है, जो समुद्र के सदियों पुराने महत्व को याद दिलाता है।

Boat Race

अलाप्पुझा सैर के लिए सालभर में कभी जा सकते हैंं। लेकिन अगर आप बोट रेस के रोमांच का मजा लेना चाहते हैं तो अगस्त के महीने जाना ठीक रहेगा।