अजमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बिहार के यात्रियों के लिए अहमदाबाद से दरभंगा के बीच एक नई ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल का संचालन पालनपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, आगराफोर्ट, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर, नरकटियागंज होते हुए किया जाएगा।
गाड़ी संख्या संख्या 09421 अहमदाबाद-दरभंगा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 16.10 बजे रवाना होकर 23.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09422 दरभंगा-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से सुबह 5.30 बजे रवाना होकर गुरुवार को अजमेर स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे आएगी।
यह रहेगा ट्रेन का रूट
अहमदाबाद-महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगराफोर्ट, टूण्डला, ईटावा, कानपुर सेट्रल, उन्नाव, लखनऊ, गोण्डा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनियां, सीतागढ़ी व जनकपुर रोड और दरभंगा।