29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह है वीकेंड एंजॉय करने की सबसे बेहतरीन जगह, तो आप भी जाइए

दिल्ली से महज 20 किलोमीटर दूर हरियाणा की यह जगह सैलानियों की फेवरेट रही है। दुनियाभर में मेले के लिए मशहूर सूरजकुंड की झील बेहद शांत है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Feb 14, 2016

Surajkund lake

Surajkund lake

जयपुर। दिल्ली-एनसीआर में अगर आप एक दिन की छुट्टी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी, बल्कि आपको तरोताजा भी कर देगी। जानिए ऐसी जगह जहां जाकर आपकी आत्मा कहेगी वाह...!

सूरजकुंड झील:
दिल्ली से महज 20 किलोमीटर दूर हरियाणा की यह जगह सैलानियों की फेवरेट रही है। दुनियाभर में मेले के लिए मशहूर सूरजकुंड की झील बेहद शांत है।

बताते हैं कि इस झील को 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने बनवाया था। दिल्ली से महज 32 किलोमीटर दूर फरीदाबाद का बडख़ल लेक भी वीकेंड एंजॉय करने की बेहतरीन जगह हो सकती है।

इस झील की खासियत यह है कि यह प्राकृतिक झील है। पहाडिय़ों से घिरी यह झील बेहद सुंदर दिखती है। परिवार से साथ छुट्टी मनाने के लिए यह जगह परफेक्ट है।

दिल्ली-एनसीआर रीजन में झील के अलावा घूमने के लिए कुछ वाइल्ड लाइफ और बर्ड सेंचुरी भी हैं जहां आप अपनी एक दिन की छुट्टी को एंजॉय कर सकते हैं। यहां पक्षियों की चहचहाहट आपको भीतर तक सुकुन देगी। इन्हीं में से एक है दिल्ली का असोला भारती वाइल्ड लाइफ सेंचुरी।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader